मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर के पास महाराष्ट्र नवयुवक समिति की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर शनिवार को ‘सनातन सेवार्थ बिहार’ संस्था ने भगवान की महाआरती का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य डॉ. चंदन उपाध्याय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। आचार्य ने शास्त्रीय तरीके से भगवान गणेश का पूजन कराया। इसके बाद बप्पा को खास पकवानों का भोग लगाया गया और महाआरती की गई। महाआरती के बाद भक्तों को महाप्रसाद बांटा गया। विशेष पूजा-अर्चना की गई इस मौके पर सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने श्री गणेश के महत्व पर बात की। उन्होंने बताया कि समिति हर साल यहां गणेश जी की मूर्ति स्थापित करती है। संस्था हर साल विशेष पूजन और महाआरती करती है। सनातन धर्म में श्री गणेश की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य, अनुष्ठान, जप, तप या यज्ञ संभव नहीं है। वे अग्रपूज्य हैं और भक्तों के सभी विघ्न, बाधा, क्लेश और कष्ट दूर करते हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार के लोगों पर बप्पा की कृपा और आशीर्वाद बने रहने की प्रार्थना की। यह विशेष पूजा लोक-कल्याण की कामना के साथ की गई। स्थानीय लोग रहे मौजूद इस धार्मिक उत्सव में समाज के कई वर्गों के लोग मौजूद रहे। महाआरती में स्वर्णकार संघ के महामंत्री मंजीत कुमार, पंडित राकेश तिवारी, मनीष सोनी, वरुण पांडे, साकेत शुभम, प्रिंसू मोदी, पवन महतो, सन्नी कुमार, चंद्रकांत सालूखे, वैभव सालूखे, सचिन, चंद्रकांत पाठरे, शरद कदम, अन्ना माने, कोमल, सौरभ, योगेन्द्र प्रसाद और दीपक पोद्दार सहित सैकड़ों महिला और पुरुष भक्त शामिल थे। पूरा परिसर ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर के पास महाराष्ट्र नवयुवक समिति की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर शनिवार को ‘सनातन सेवार्थ बिहार’ संस्था ने भगवान की महाआरती का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य डॉ. चंदन उपाध्याय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। आचार्य ने शास्त्रीय तरीके से भगवान गणेश का पूजन कराया। इसके बाद बप्पा को खास पकवानों का भोग लगाया गया और महाआरती की गई। महाआरती के बाद भक्तों को महाप्रसाद बांटा गया। विशेष पूजा-अर्चना की गई इस मौके पर सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने श्री गणेश के महत्व पर बात की। उन्होंने बताया कि समिति हर साल यहां गणेश जी की मूर्ति स्थापित करती है। संस्था हर साल विशेष पूजन और महाआरती करती है। सनातन धर्म में श्री गणेश की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य, अनुष्ठान, जप, तप या यज्ञ संभव नहीं है। वे अग्रपूज्य हैं और भक्तों के सभी विघ्न, बाधा, क्लेश और कष्ट दूर करते हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार के लोगों पर बप्पा की कृपा और आशीर्वाद बने रहने की प्रार्थना की। यह विशेष पूजा लोक-कल्याण की कामना के साथ की गई। स्थानीय लोग रहे मौजूद इस धार्मिक उत्सव में समाज के कई वर्गों के लोग मौजूद रहे। महाआरती में स्वर्णकार संघ के महामंत्री मंजीत कुमार, पंडित राकेश तिवारी, मनीष सोनी, वरुण पांडे, साकेत शुभम, प्रिंसू मोदी, पवन महतो, सन्नी कुमार, चंद्रकांत सालूखे, वैभव सालूखे, सचिन, चंद्रकांत पाठरे, शरद कदम, अन्ना माने, कोमल, सौरभ, योगेन्द्र प्रसाद और दीपक पोद्दार सहित सैकड़ों महिला और पुरुष भक्त शामिल थे। पूरा परिसर ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा।

