मुजफ्फरपुर में कोर्ट पार्किंग से पिता-बेटा गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और 145 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया

मुजफ्फरपुर में कोर्ट पार्किंग से पिता-बेटा गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और 145 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया

मुजफ्फरपुर में नगर थाना पुलिस ने कोर्ट परिसर की पार्किंग से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बाप-बेटा हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करजा थाना क्षेत्र के रंजन कुमार और महेश राय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 145 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली। इसका कुल वजन 19.68 ग्राम है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोर्ट पार्किंग में कुछ संदिग्ध लोग आपराधिक घटना या मादक पदार्थों की डील के लिए जुटे हैं। एसएसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इनके पास से दो मोबाइल फोन और एक संदिग्ध वाहन भी जब्त किया गया है। मुजफ्फरपुर में नगर थाना पुलिस ने कोर्ट परिसर की पार्किंग से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बाप-बेटा हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करजा थाना क्षेत्र के रंजन कुमार और महेश राय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 145 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली। इसका कुल वजन 19.68 ग्राम है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोर्ट पार्किंग में कुछ संदिग्ध लोग आपराधिक घटना या मादक पदार्थों की डील के लिए जुटे हैं। एसएसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इनके पास से दो मोबाइल फोन और एक संदिग्ध वाहन भी जब्त किया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *