मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला रोड स्थित पड़ाव पोखर में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय रजनी देवी, पति रवि शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रजनी मंगलवार रात से लापता थी। बुधवार सुबह पोखर में शव मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मृतका के मायके वालों ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें रजनी के घर से गायब होने की जानकारी दी गई थी। बुधवार सुबह फोन कर बताया गया कि उसका शव पड़ाव पोखर में मिला है। रजनी पोखर तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मायके वालों का कहना है कि रजनी पारिवारिक तनाव में रह रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, मौत के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पति केरल में करता है काम स्थानीय महेश कुमार शर्मा ने बताया कि रजनी का पति रवि शर्मा केरल में रहकर काम करता है और पर्व-त्योहार के दौरान घर आता-जाता रहता है। पोखर में महिला का शव मिलने की खबर से मोहल्ले के लोग भी मर्माहत हैं। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि पड़ाव पोखर में एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान कर ली गई है। उनके अनुसार, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और आपस में सुलह कर ली है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है। महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला रोड स्थित पड़ाव पोखर में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय रजनी देवी, पति रवि शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रजनी मंगलवार रात से लापता थी। बुधवार सुबह पोखर में शव मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मृतका के मायके वालों ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें रजनी के घर से गायब होने की जानकारी दी गई थी। बुधवार सुबह फोन कर बताया गया कि उसका शव पड़ाव पोखर में मिला है। रजनी पोखर तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मायके वालों का कहना है कि रजनी पारिवारिक तनाव में रह रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, मौत के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पति केरल में करता है काम स्थानीय महेश कुमार शर्मा ने बताया कि रजनी का पति रवि शर्मा केरल में रहकर काम करता है और पर्व-त्योहार के दौरान घर आता-जाता रहता है। पोखर में महिला का शव मिलने की खबर से मोहल्ले के लोग भी मर्माहत हैं। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि पड़ाव पोखर में एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान कर ली गई है। उनके अनुसार, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और आपस में सुलह कर ली है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है। महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

