मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनके आवास पर पुलिस तैनात है। बताया जा रहा है कि सांसद दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इसी वजह से उनके घर पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हाउस अरेस्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सांसद हरेंद्र मलिक ने बताया कि उन्हें कई कार्यक्रमों में जाना है। इनमें बागपत में देश खाप के चौधरी की तेरहवीं भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पहले से तय कार्यक्रमों में भाग लेना है। पुलिस की तैनाती से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी सांसद के आवास पर पुलिस के पहुंचने और वहां डेरा डालने की घटना के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सांसद हरेंद्र मलिक के दिल्ली जाने और बागपत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर निकल पड़े हैं। वहीं सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ नगर कोतवाली पुलिसकर्मीयो की टीम अलग वाहन में उनके पीछे आवास से रवाना हो गईं है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कादिर राणा को भी पुलिस द्वारा बीच रास्ते में रोक लिया गया है वह भी दिल्ली में आज हो रहे जंतर मंतर के प्रदर्शन को लेकर मुजफ्फरनगर से रवाना होने वाले थे

