मुजफ्फरनगर में ‘गरबा रास-2026’ का शानदार आयोजन होने जा रहा है। द सेलिब्रेशन क्यूरेटर लेडीज क्लब की ओर से आगामी 12 अक्टूबर (सोमवार) को किंग्स विला-7 में यह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में संगीत, गरबा, डांडिया और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे समय ऊर्जा बनाए रखने के लिए लाइव डीजे की शानदार प्रस्तुति डीजे अमानिक्स (Amanix) द्वारा दी जाएगी। वहीं, मंच का बेहतरीन संचालन पीयूष चावला करेंगे। मशहूर कंटेंट क्रिएटर उज्ज्वल किंगर भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे, जो युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा गरबा स्थल पर स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल, मनमोहक फोटो बूथ, मनोरंजक खेल और आकर्षक सजावट की गई है। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी स्वरूप, मणि पटपटिया, डॉ. निष्ठा शर्मा और लीना वर्मा शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। आयोजकों ने बताया कि गरबा और डांडिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष टाइटल और कई सरप्राइज भी रखे गए हैं। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक कीर्ति, सुमेधा, हर्षिता और साक्षी ने बताया कि इस गरबा रास को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही दिया जाएगा।

