मुंह की ओर इशारा कर तड़पता रहा होमगार्ड अभ्यर्थी:मदद की बजाय दूर हटे साथी, दौड़ने के दौरान हुई थी मौत ; CCTV में कैद घटना

मुंह की ओर इशारा कर तड़पता रहा होमगार्ड अभ्यर्थी:मदद की बजाय दूर हटे साथी, दौड़ने के दौरान हुई थी मौत ; CCTV में कैद घटना

लखनऊ के महानगर स्थित पीएसी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान योगेंद्र सिंह (25) की मौत के मामले में नया सीसीटीवी सामने आया है। फुटेज में योगेंद्र मुंह की ओर इशारा करते हुए जमीन पर गिरकर तड़पता दिख रहा है। उसके साथी उसे छोड़कर दूर चले जाते हैं। करीब एक मिनट तक योगेंद्र जमीन पर तड़पता रहा। इसके बाद वह अचेत हो गया। कुछ देर बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया। फुटेज में इस दौरान कोई उसे प्राथमिक इलाज देता नहीं दिख रहा है। कुछ पुलिसकर्मी उसके चेहरे पर पानी डालते नजर आ रहे हैं। पहले पूरा मामला समझ लें… योगेंद्र सीतापुर के रामकोट क्षेत्र के मढ़िया रहीमपुर निवासी योगेंद्र सिंह (25) पुत्र छत्रपाल सिंह ने होमगार्ड भर्ती का फॉर्म भरा था। जिसका लिखित एग्जाम पास करने के बाद 14 सितंबर को दौड़ में शामिल होने लखनऊ पहुंचे। अपने एक दोस्त के घर रूके। अगली सुबह यानी 15 सितंबर को 35वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पहुंचे। वहां पर दौड़ के दौरान अचानक गिरे और मौत होने की बात सामने आई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बहुत समझने का प्रयास नहीं किया और शव लेकर घर चले गए। योगेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया। गले में मिली प्लास्टिक की बोटल पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पांव के नीचे जमीन खिसक गई। उसमें लिखा था गला चोक होने की वजह से सांस नहीं ले पाया और मौत हो गई। वहीं उसके गले में 250 एमएल की प्लास्टिक की बोटल फंसी मिली। बोटल गले में जा ही नहीं सकती है। उसके साथ किसी ने साजिश की है, हाथ-पैर पकड़कर जबरन बोटल को मुंह में डाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो शरीर पर 12 चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसा लग हाथ, पैर व कई अन्य हिस्सों को पकड़ा था। उसके साथ जबरजस्ती घटना की गई है। मुंह की तरफ इशारा करते हुए दिखाई दिया योगेंद्र घटना से जुड़ा एक अन्य सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें योगेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ किनारे की तरफ खुद चलकर आता है। इसके बाद लड़खड़ा कर गिर जाता है। इस दौरान उसके साथी भी दूर हट जाते हैं। एक बार भी उसको उठाने का प्रयास नहीं करते हैं। योगेंद्र अपने मुंह की तरफ इशारा करके लगातार कुछ दिखाने का प्रयास करता है, लेकिन कोई देखने नहीं है। वहां मौके पर प्राथमिक इलाज देने की व्यस्था भी नहीं थी। वहीं मौजूद महिला पुलिसकर्मी आती है, जो योगेंद्र के मुंह बोटल से पानी डालती है। करीब एक मिनट तड़पने के योगेंद्र अचेत हो जाता है। पांच टीमें खुलासे में लगी पूरे घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगी है। जिसमें मंगलवार को पूरे ग्राउंड की निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही दौड़ के दौरान के सारे एंगल के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ……….. ये खबर भी पढ़ें… होमगार्ड-भर्ती दौड़ में युवक की मौत, शरीर पर 12 चोट:भाई बोला- पुलिस गुमराह करती रही, ब्लाइंड स्पॉट पर हुई घटना, CCTV आया सामने लखनऊ के महानगर स्थित पीएसी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती की दौड़ में शामिल योगेंद्र सिंह (25) की 15 सितंबर को मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को बताया था कि दौड़ के दौरान योगेंद्र अचानक गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, योगेंद्र की मौत गले में 250 एमएम की प्लास्टिक बोतल फंसने से हुई। इसके अलावा शरीर पर चोट के 12 निशान भी मिले। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *