मुंबई में स्पॉट हुए अक्षय खन्ना, एक्टर को देखकर फैंस बोले- ‘रहमान डकैत वाली वाइब अभी भी जिंदा है’

मुंबई में स्पॉट हुए अक्षय खन्ना, एक्टर को देखकर फैंस बोले- ‘रहमान डकैत वाली वाइब अभी भी जिंदा है’

Akshaye Khanna Rare Appearance: अक्षय खन्ना ऐसे एक्टर हैं जो लाइमलाइट और मीडिया से दूरी बना कर रखते हैं। यही वजह है कि पैपराजी को उनकी फोटोज खींचने का मौका कम ही मिलता है। हालांकि, बुधवार को एक्टर मुंबई में दिखे। शहर में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय पैपराजी ने उन्हें देखा और उन्होंने खुशी-खुशी फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिया। इस शानदार एक्टर के साथ फिल्ममेकर और एक्टर रजत रावल भी थे। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वो दोनों आपने वाले किसी प्रोजेक्ट के लिए मिले थे।

सिर पर कपड़ा बांधे नजर आए अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को एक रेस्टोरेंट से फिल्ममेकर और एक्टर रजत रावल के साथ बाहर निकलते हुए देख जा सकता है। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ लोग पोस्ट कर रहे हैं कि उन्हें ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अक्षय की कमी महसूस हो रही है। वहीं, कोई उनकी तुलना साईं बाबा से कर रहा है, तो कोई बोल रहा है कि रहमान डकैत के किरदार से अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं एक्टर।

अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्में

बता दें कि आने वाले समय में अक्षय ‘महाकाली’ में नजर आएंगे, जिसे ‘हनुमान’ फेम फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने बनाया है और पूजा अपर्णा कोल्लुरु ने डायरेक्ट किया है। कुछ दिन पहले, शुक्राचार्य के तौर पर एक्टर का लुक जारी किया गया था और टीजर ने सबका ध्यान खींचा था। इस फिल्म में श्रिया रेड्डी, भूमि शेट्टी, रोहित सराफ, खुशबू सुंदर, राकेश बेदी और अन्य कलाकार भी हैं। खबर है कि ये फिल्म 8 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अक्षय वाले टीजर को देखने के बाद, दर्शक फिल्म के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में नहीं हैं अक्षय खन्ना

जहां हर कोई अक्षय को इतने कम दिखने वाले मौकों में से एक बार देखकर हैरान है, वहीं, इत्तेफाक यह है कि वो उसी दिन दिखे जिस दिन ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ‘दृश्यम 2’ में दिखे अक्षय को फ्रेंचाइजी के तीसरे हिस्से में भी काम करना था। लेकिन, प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक के अनुसार, क्रिएटिव मतभेदों के कारण एक्टर फिल्म से हट गए थे।

दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना की गैर-मौजूदगी पर अजय देवगन ने दी सफाई

बाद में, फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार जयदीप अहलावत की झोली में आकर गिरा। बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने खुलासा किया कि जयदीप ने फ्रेंचाइजी में अक्षय की जगह नहीं ली है, मेकर्स ने एक नया किरदार पेश किया है। अजय ने बताया कि पिछली फिल्म में पुलिस केस को सुलझाने में नाकाम रही थी। अब इसी केस को क्राइम ब्रांच ने अपने हाथ में लिया है। ऐसे में कहानी में जांच का तरीका भी बदल गया है और विजय सलगांवकर के परिवार के सामने खतरा पहले से बड़ा हो गया है। अजय के मुताबिक, फिल्म में किसी किरदार को दोहराया नहीं गया है। अक्षय खन्ना और जयदीप अहलावत दोनों के किरदार अलग हैं और कहानी में उनकी अपनी अलग भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *