मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर दर्दनाक हादसा, कांग्रेस के युवा नेता तुषार भूमकर की मौके पर ही मौत

Mumbai Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिसिंग लिंक की सुरंग में पुणे से मुंबई की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक फॉर्च्यूनर कार ने आगे चल रहे सब्जियों से लदे टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पुणे के वाकड इलाके के कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता तुषार भूमकर की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि तीन अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

कैसे हुआ मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा?

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे तुषार भूमकर समेत अन्य लोग फॉर्च्यूनर कार से पुणे से मुंबई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मिसिंग लिंक की सुरंग में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर आगे चल रहे सब्जियों से भरे मालवाहक टेंपो से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर और टेंपो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपो पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस, आईआरबी की टीम और स्थानीय राहत दल मौके पर पहुंचे। राहतकर्मियों ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल तुषार भूमकर को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार के कारण एक टोयोटा फॉर्च्यूनर की टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में पुणे के वाकड निवासी तुषार भूमकर (उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच) की मौत हो गई। फॉर्च्यूनर सवार चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि टेपों सवार लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के बाद 2 घंटे तक ठप्प रहा यातायात

इस भीषण दुर्घटना के कारण मुंबई की ओर जाने वाले एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक मुंबई की दिशा में यातायात पूरी तरह बंद रहा।

स्थिति को देखते हुए हाईवे पुलिस ने वाहनों को पुराने मुंबई-पुणे हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर और टेंपो को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात फिर से शुरू किया गया। हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस अभी कर रही है।

कौन थे तुषार भूमकर?

तुषार भूमकर पुणे के वाकड इलाके के रहने वाले थे। कांग्रेस से जुड़े सक्रिय और युवा नेताओं में उनकी पहचान थी। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं को उठाने और पार्टी के संगठनात्मक काम में भी वह सक्रिय भूमिका निभाते थे। युवाओं के बीच उनका अच्छा संपर्क था और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उन्होंने पुणे तथा पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

तुषार भूमकर के अचानक निधन की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार, दोस्तों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि ‘मिसिंग लिंक’ 13.3 किलोमीटर लंबा खंड है, जिसमें लगभग 9 किमी लंबी सुरंग और एक ‘केबल पुल’ शामिल है। इसे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के दुर्घटना संभावित और यातायात से जाम रहने वाले घाट मार्ग को बाईपास करने के लिए तैयार किया गया है। इसी साल इसे यातायात के लिए खोला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *