मुंगेर-भागलपुर मरीन ड्राइव का काम बारिश बाद होगा शुरू:CM सम्राट चौधरी बोले- 83 KM की फोरलेन सड़क बाढ़ से भी बचाएगी

मुंगेर-भागलपुर मरीन ड्राइव का काम बारिश बाद होगा शुरू:CM सम्राट चौधरी बोले- 83 KM की फोरलेन सड़क बाढ़ से भी बचाएगी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुंगेर से भागलपुर-सबौर तक बनने वाले मरीन ड्राइव को लेकर एक घोषणा की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुंगेर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि बरसात खत्म होते ही मुंगेर से भागलपुर तक करीब 83 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सीएम चौधरी ने बताया कि पहले इस रास्ते के बड़े हिस्से को एलिवेटेड बनाने की योजना थी। अब ज्यादातर सड़क को एटग्रेड यानी जमीन की सतह पर बनाने का फैसला लिया गया है। 14.76 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा बनाने की योजना यह सड़क यातायात के साथ-साथ गंगा की बाढ़ से बचाव में भी मदद करेगी। मुंगेर के सफियाबाद से सुल्तानगंज और आगे भागलपुर-सबौर तक गंगा पथ को दो चरणों में बनाया जाएगा। परियोजना के अनुसार, इसकी कुल लंबाई करीब 82.80 किलोमीटर है। इसमें सफियाबाद से सुल्तानगंज तक करीब 42 किलोमीटर और सुल्तानगंज से सबौर तक करीब 40.80 किलोमीटर सड़क बनेगी। पहले चरण में एटग्रेड सड़क के साथ करीब 12.72 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा होगा। दूसरे चरण में करीब 14.76 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा बनाने की योजना है। मरीन ड्राइव बनने से मुंगेर, बरियारपुर, सुल्तानगंज और भागलपुर के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। गंगा किनारे के इलाकों में बढ़ सकती हैं आर्थिक गतिविधियां इस परियोजना में गंगा किनारे के घाटों की मरम्मत, विश्राम स्थल और अन्य यात्री सुविधाओं की भी व्यवस्था है। इससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना को मुंगेर-भागलपुर क्षेत्र के विकास से भी जोड़ा जा रहा है। सड़क बनने के बाद आना-जाना आसान होगा और गंगा किनारे के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री की बुधवार की घोषणा के बाद अब बरसात खत्म होने पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुंगेर से भागलपुर-सबौर तक बनने वाले मरीन ड्राइव को लेकर एक घोषणा की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुंगेर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि बरसात खत्म होते ही मुंगेर से भागलपुर तक करीब 83 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सीएम चौधरी ने बताया कि पहले इस रास्ते के बड़े हिस्से को एलिवेटेड बनाने की योजना थी। अब ज्यादातर सड़क को एटग्रेड यानी जमीन की सतह पर बनाने का फैसला लिया गया है। 14.76 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा बनाने की योजना यह सड़क यातायात के साथ-साथ गंगा की बाढ़ से बचाव में भी मदद करेगी। मुंगेर के सफियाबाद से सुल्तानगंज और आगे भागलपुर-सबौर तक गंगा पथ को दो चरणों में बनाया जाएगा। परियोजना के अनुसार, इसकी कुल लंबाई करीब 82.80 किलोमीटर है। इसमें सफियाबाद से सुल्तानगंज तक करीब 42 किलोमीटर और सुल्तानगंज से सबौर तक करीब 40.80 किलोमीटर सड़क बनेगी। पहले चरण में एटग्रेड सड़क के साथ करीब 12.72 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा होगा। दूसरे चरण में करीब 14.76 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा बनाने की योजना है। मरीन ड्राइव बनने से मुंगेर, बरियारपुर, सुल्तानगंज और भागलपुर के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। गंगा किनारे के इलाकों में बढ़ सकती हैं आर्थिक गतिविधियां इस परियोजना में गंगा किनारे के घाटों की मरम्मत, विश्राम स्थल और अन्य यात्री सुविधाओं की भी व्यवस्था है। इससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना को मुंगेर-भागलपुर क्षेत्र के विकास से भी जोड़ा जा रहा है। सड़क बनने के बाद आना-जाना आसान होगा और गंगा किनारे के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री की बुधवार की घोषणा के बाद अब बरसात खत्म होने पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *