मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों का बॉलीवुड गाने पर डांस:उज्जैन की निकिता के साथ ओम शांति ओम गाने की सिग्नेचर स्टेप करती नजर आईं 7 देशों की सुंदरियां

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों का बॉलीवुड गाने पर डांस:उज्जैन की निकिता के साथ ओम शांति ओम गाने की सिग्नेचर स्टेप करती नजर आईं 7 देशों की सुंदरियां

उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड बनने की दौड़ में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम पहुंच चुकी हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान निकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सात देशों से आई प्रतिभागियों के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने ‘ओम शांति ओम’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर को वियतनाम में आयोजित किया जाएगा। निकिता ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फिल्म ओम शांति ओम के गाने पर बॉलीवुड के सिग्नेचर स्टेप करती नजर आ रही हैं। उनके साथ ग्वाटेमाला, कोलंबिया, मलेशिया, वेनेजुएला, वियतनाम और डोमिनिकन गणराज्य से आईं प्रतिभागी भी डांस करती दिखाई दे रही हैं। अलग-अलग देशों की सुंदरियों का बॉलीवुड गाने पर यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एमपी से पहली बार मिस वर्ल्ड की दहलीज तक पहुंचीं निकिता निकिता पोरवाल 2024 की फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं। उन्होंने मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले में यह खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी थीं। अब वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वियतनाम में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। मध्य प्रदेश से पहली बार कोई प्रतिभागी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की दहलीज तक पहुंची है। ऐसे में निकिता के सफर को लेकर उज्जैन और पूरे प्रदेश में खास उत्साह है। 9 अगस्त से शुरू हुआ प्रतियोगिता का सफर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का शुरुआती चरण 9 अगस्त से वियतनाम में शुरू हुआ। इसमें अलग-अलग देशों से पहुंचीं प्रतिभागियों का स्वागत और परिचय कराया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, ओरिएंटेशन और दस्तावेजों की जांच की गई। प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के नियमों और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जा रही है। इंट्रोडक्टरी राउंड में प्रतिभागी अपना परिचय देने के साथ अपने देश की संस्कृति और परंपराओं के बारे में भी जानकारी साझा करेंगी। इसी दौरान निकिता का बॉलीवुड गाने पर अन्य देशों की प्रतिभागियों के साथ डांस वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *