माहेश्वरी सखी संगठन ने मनाया तीज रो सिंजारो

माहेश्वरी सखी संगठन ने मनाया तीज रो सिंजारो

अहमदाबाद. माहेश्वरी सखी संगठन, अहमदाबाद द्वारा तीज के अवसर पर तीज रो सिंजारो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सखियों को तीज की पारंपरिक संस्कृति एवं राजस्थानी परंपराओं से जोड़ते हुए आपसी सौहार्द, उत्साह एवं उमंग को बढ़ावा देना था। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला पत्रिका अध्यक्ष उर्मिला कलंत्री एवं गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष कांता मोदानी उपस्थित रहीं।
माहेश्वरी सखी संगठन, अहमदाबाद की अध्यक्ष निशा नागौरी, सचिव उषा माहेश्वरी के अनुसार, तीज रो सिंजारो कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की वंदना से की गई। कार्यक्रम में इसके बाद परंपरा से आधुनिकता तक-तीज का बदलता रंग थीम पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में पुरानी एवं नई संस्कृति के समन्वय से तीज के बदलते स्वरूप को दर्शाया गया। टीना राठी एवं सविता राठी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में सभी सखियां पारंपरिक राजस्थानी लहरिया परिधान में शामिल हुईं, जिससे पूरे आयोजन में तीज का पारंपरिक रंग देखने को मिला। कार्यक्रम में तीज री उमंग-हुनर का रंग के तहत क्ले आधारित क्रिएशन प्रतियोगिता का संचालन पूजा कासट ने किया। इसमें सखियों ने समूहों में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण सावन झूला सेल्फी बूथ रहा। सभी सखियों को मेहंदी के कोन दिए गए। कार्यक्रम में लगभग 160 सखियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सावन के गीतों पर नृत्य के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

माहेश्वरी नारायणी संगठन के तीज उत्सव का लिया आनंद

अहमदाबाद. माहेश्वरी नारायणी संगठन द्वारा कजरी तीज उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य का आनंद लेते हुए खूब मस्ती की। पूरे कार्यक्रम में खुशी और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर तीज उत्सव को यादगार बनाया। माहेश्वरी नारायणी संगठन की अध्यक्ष संगीता बिरला ने बताया कि सुनीता भट्टड़, रेनू राठी, रुचि बिरला, खुशबू बागड़ी आदि ने कजरी तीज उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *