पंजाब में लगातार बढ़ते अपराध, नशा माफिया और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अमृतसर में भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर और पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर (DC) को पंजाब के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में राज्य की मौजूदा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के बाद नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पर तीखे हमले बोले। प्रदेश की कानून व्यवस्था फेल है। यहां की सरकार दिल्ली से संचालित हो रही है। ये हत्याये सरकार नशा तस्करों और माफिया के गठजोड़ के चलते ही हो रही है। राज्य सरकार पर क्या आरोप लगाए राज्यपाल से सरकार बर्खास्त करने की अपील भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि पंजाब में आम नागरिकों, व्यापारियों और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और कानून का राज स्थापित करने के लिए गैंगस्टरों, नशा तस्करों और रंगदारी वसूलने वालों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई जरूरी है।

