नवादा में शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के पूजा पंडालों में देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। न्यू एरिया स्थित पूजा पंडाल में खासकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। मां दुर्गा का पट खुलते ही पूरा इलाका ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा समिति के अध्यक्ष अंशुमन शर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रही। समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई थीं। लोगों को खूब पसंद आई आकर्षक सजावट महासप्तमी की रात नवादा का न्यू एरिया मां दुर्गा की भक्ति, जयकारों और श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण ने दुर्गा पूजा के उत्सव को यादगार बना दिया।रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते पंडाल, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं और आकर्षक सजावट लोगों को खूब पसंद आई। पूजा समितियों ने विशेष तैयारियां की थीं। शाम ढलते ही पंडालों में लाइटिंग से रौनक बढ़ गई, जिसे देखने लोग परिवार के साथ घरों से निकले।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। पूजा पंडाल में महिलाओं का दिखी भीड़ यू एरिया स्थित पूजा पंडाल में महिला श्रद्धालुओं की मौजूदगी विशेष रूप से देखने को मिली। मां के दर्शन के लिए देर रात तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने दुर्गा पूजा के माहौल को और भी खास बना दिया। इधर, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि लोगों को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। पूजा समिति के अध्यक्ष अंशुमन शर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रही। समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई थीं। नवादा में शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के पूजा पंडालों में देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। न्यू एरिया स्थित पूजा पंडाल में खासकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। मां दुर्गा का पट खुलते ही पूरा इलाका ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा समिति के अध्यक्ष अंशुमन शर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रही। समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई थीं। लोगों को खूब पसंद आई आकर्षक सजावट महासप्तमी की रात नवादा का न्यू एरिया मां दुर्गा की भक्ति, जयकारों और श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण ने दुर्गा पूजा के उत्सव को यादगार बना दिया।रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते पंडाल, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं और आकर्षक सजावट लोगों को खूब पसंद आई। पूजा समितियों ने विशेष तैयारियां की थीं। शाम ढलते ही पंडालों में लाइटिंग से रौनक बढ़ गई, जिसे देखने लोग परिवार के साथ घरों से निकले।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। पूजा पंडाल में महिलाओं का दिखी भीड़ यू एरिया स्थित पूजा पंडाल में महिला श्रद्धालुओं की मौजूदगी विशेष रूप से देखने को मिली। मां के दर्शन के लिए देर रात तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने दुर्गा पूजा के माहौल को और भी खास बना दिया। इधर, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि लोगों को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। पूजा समिति के अध्यक्ष अंशुमन शर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रही। समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई थीं।

