महेंद्रगढ़ विधायक ने 3 गांवों में विकास कार्यों की सौगात:उप स्वास्थ्य केंद्र और व्यायामशाला का किया उद्घाटन, बीसी चौपाल का शिलान्यास

महेंद्रगढ़ विधायक ने 3 गांवों में विकास कार्यों की सौगात:उप स्वास्थ्य केंद्र और व्यायामशाला का किया उद्घाटन, बीसी चौपाल का शिलान्यास

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने 3 गांवों का दौरा कर विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने गांव बुचावास में 64 लाख रुपए के उप स्वास्थ्य केंद्र और गांव मुड़ायन में 69 लाख रुपए की व्यायामशाला का उद्घाटन किया। गांव बवानिया में 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बीसी चौपाल का शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक गतिविधियों के लिए जगह और युवाओं को व्यायाम के लिए संसाधन मिलेंगे। विधायक यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है। उनका लक्ष्य है कि गांव में ही बेहतर सुविधाएं मिलें। विधायक बोले-विकास करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं,सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान और युवाओं को खेल एवं व्यायाम के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से गांव बुचावास मे उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, गांव बवानिया में बीसी चौपाल का शिलान्यास, गांव मुड़ायन में व्यायामशाला का उद्घाटन किया गया है। ये तीनों परियोजनाएं ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, बीसी चौपाल सामाजिक एकता और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी,व्यायामशाला युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित करेगी। ‘गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही सरकार’ विधायक ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसका मकसद आम लोगों की समस्याओं को हल करना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। महेंद्रगढ़ में जनता की जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य हो रहे हैं, ताकि गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।ताकि प्रत्येक गांव प्रगति के नए आयाम स्थापित करे और प्रदेश का हर वर्ग विकास की यात्रा में सहभागी बने। ये पदाधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, महेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष संदीप बचीनी, राहुल यादव खातोद, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, पंचायती राज विभाग के एसडीओ पुरुषोत्तम, सौरभ जेई, सिंचाई विभाग कार्यकारी अभियंता आशुतोष, एसडीओ पंकज, रिंकू जेई, जिला मंत्री संदीप, खुड़ाना सरपंच नरेश, नवीन मित्तल, राकेश खायरा, ललित मालड़ा, सुधीर खुड़ाना, डॉ. राज, प्रदीप लावन और अजय खेड़ा सहित गावों के सरपंच अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *