महेंद्रगढ़ के पास से गुजर रही जेएलएन नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। यह शव बुधवार को गांव मेघनवास के पास जेएलएन नहर के एक पाइप में फंसा हुआ मिला। सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद सरपंच जयपाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक के शरीर पर सफेद और काली मोटी चेकदार शर्ट, स्लेटी रंग की जींस पैंट और स्लेटी छिटदार अंडरवियर है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और इसके लिए आसपास के थानों में फोटो भेजे गए हैं।

