महिला ने सहकर्मी को वीडियो-कॉल पर फांसी का फंदा दिखाया:पूछा- शादी करोगे या नहीं, सुबह शव मिला; दोनों हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी

महिला ने सहकर्मी को वीडियो-कॉल पर फांसी का फंदा दिखाया:पूछा- शादी करोगे या नहीं, सुबह शव मिला; दोनों हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी

हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक महिला ने शनिवार रात करीब 2:30 बजे अपने एक सहकर्मी को वीडियो कॉल किया था। उस समय वह अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में शामिल था। कॉल के दौरान महिला ने छत के पंखे से बंधा दुपट्टा दिखाया और उससे शादी नहीं करने पर अपनी जान देने की धमकी दी। सहकर्मी सुबह करीब 5:30 बजे महिला के फ्लैट पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। डायल 112 के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर महिला का शव छत के पंखे से लटका मिला। सहकर्मी पहले से शादीशुदा, तलाक का केस चल रहा महिला की पहचान अर्चना चौधरी मलिक के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एसोसिएट के रूप में काम करती थीं। घटना माधापुर के चंद्र नायक थांडा इलाके में स्थित उनके फ्लैट में हुई। सहकर्मी की पहचान भंडारी विमल के रूप में बताई गई है। वह उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों करीब चार साल से रिश्ते में थे। विमल की शादी से जुड़े तलाक की कार्यवाही चल रही थी। हैदराबाद में सुसाइड की पिछली 2 बड़ी घटना… फरवरी 2026: मौत से पहले मां को लिखा- आई लव यू: फ्लैट से मिला यूट्यूबर का शव तेलंगाना के हैदराबाद में इसी साल फरवरी में 21 साल की यूट्यूबर अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को ‘आई लव यू मम्मी’ का मैसेज भेजा था। मृतका आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। पूरी खबर पढ़ें… जुलाई 2026: दोस्त को वीडियो कॉल किया, फिर फंदे से लटकी हैदराबाद के लंगर हौज इलाके के एक होटल में 26 साल की महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। वह कुकटपल्ली के किंग्स एंड क्वीन्स क्लब में डांसर थी। रात करीब 12:30 बजे रेणुका ने एक दोस्त को वीडियो कॉल कर बताया कि अगले दिन उसका जन्मदिन है और कहा, ‘मेरे पास तुम्हारे लिए बर्थडे गिफ्ट है।’ इसके बाद उसने होटल के पंखे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। ———————— ये खबर भी पढ़ें… हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया: 6 महीने पहले गोवा में शादी हुई थी हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड का मामला सामने आया है। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *