महिला ने ससुर पर अश्लील हरकत का लगाया आरोप:किशनगंज में पति-सास पर दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज, 5 लाख रुपए और बुलेट की मांग

महिला ने ससुर पर अश्लील हरकत का लगाया आरोप:किशनगंज में पति-सास पर दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज, 5 लाख रुपए और बुलेट की मांग

किशनगंज में 23 वर्षीय महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। साथ ही, पति, ससुर और सास पर दहेज प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग पांच साल पहले उसकी शादी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण मोहम्मदपुर निवासी तारिक अनवर से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। विवाह के बाद वह ससुराल में रह रही थी और उनका एक बेटा भी है। शादी के 2 सास बाद सऊदी गया पति महिला का आरोप है कि शादी के लगभग 2 साल बाद उसका पति रोजगार के लिए सऊदी अरब चला गया। पति के विदेश जाने के बाद उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया और कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने इस बारे में अपनी सास से शिकायत की, तो उसे कोई मदद नहीं मिली। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए वह अपने मायके लौट आई और पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। शिकायत के अनुसार, लगभग 20 दिन पहले पति के विदेश से लौटने के बाद महिला ने उसे लेने आने को कहा। हालांकि, पति, सास और ससुर ने कथित तौर पर दहेज में पांच लाख रुपए नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग रखी। महिला का आरोप है कि मांग पूरी न होने तक उसे ससुराल ले जाने से इनकार कर दिया गया। पंचायत में ससुर ने मांगी माफी पीड़िता ने यह भी बताया कि 8 अगस्त 2026 को उसके मायके में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। पंचायत के दौरान ससुर ने कथित तौर पर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। दहेज विवाद पर पंचायत ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शादी के समय लड़की पक्ष द्वारा दिए गए 5.70 लाख रुपये वापस किए जाएं। इसी क्रम में 50 हजार रुपए ऑनलाइन भेजे गए, जबकि शेष 5.20 लाख रुपए एक सप्ताह के भीतर जमा करने की बात तय हुई। हालांकि बाद में आरोपियों ने समझौते से मुकरते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर न तो लड़की को साथ ले जाने और न ही रुपये लौटाने की धमकी दी।
इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। किशनगंज में 23 वर्षीय महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। साथ ही, पति, ससुर और सास पर दहेज प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग पांच साल पहले उसकी शादी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण मोहम्मदपुर निवासी तारिक अनवर से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। विवाह के बाद वह ससुराल में रह रही थी और उनका एक बेटा भी है। शादी के 2 सास बाद सऊदी गया पति महिला का आरोप है कि शादी के लगभग 2 साल बाद उसका पति रोजगार के लिए सऊदी अरब चला गया। पति के विदेश जाने के बाद उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया और कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने इस बारे में अपनी सास से शिकायत की, तो उसे कोई मदद नहीं मिली। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए वह अपने मायके लौट आई और पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। शिकायत के अनुसार, लगभग 20 दिन पहले पति के विदेश से लौटने के बाद महिला ने उसे लेने आने को कहा। हालांकि, पति, सास और ससुर ने कथित तौर पर दहेज में पांच लाख रुपए नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग रखी। महिला का आरोप है कि मांग पूरी न होने तक उसे ससुराल ले जाने से इनकार कर दिया गया। पंचायत में ससुर ने मांगी माफी पीड़िता ने यह भी बताया कि 8 अगस्त 2026 को उसके मायके में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। पंचायत के दौरान ससुर ने कथित तौर पर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। दहेज विवाद पर पंचायत ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शादी के समय लड़की पक्ष द्वारा दिए गए 5.70 लाख रुपये वापस किए जाएं। इसी क्रम में 50 हजार रुपए ऑनलाइन भेजे गए, जबकि शेष 5.20 लाख रुपए एक सप्ताह के भीतर जमा करने की बात तय हुई। हालांकि बाद में आरोपियों ने समझौते से मुकरते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर न तो लड़की को साथ ले जाने और न ही रुपये लौटाने की धमकी दी।
इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *