बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के कचमचिया पातर टोला में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान 40 साल की रीना देवी के रूप में हुई है, जो गांव के रंजीत मंडल की पत्नी थीं। घटना की खबर मिलते ही पंजवारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति सहित ससुराल वाले फरार है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया रीना देवी के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, महिला की मौत किन वजहों से हुई और इसका असली कारण क्या है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मायके वालों ने पुलिस से हत्यारे के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया था। मृतका के ससुराल वाले घर से भागे टीम ने मौके का मुआयना कर जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। घटना के बाद मृतका का पति रंजीत मंडल घर से फरार है। मायके वालों ने ससुराल के दूसरे लोगों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस रीना देवी के पति और अन्य ससुराल वालों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मायके वालों की तरफ से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस मायके पक्ष के आरोप के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के कचमचिया पातर टोला में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान 40 साल की रीना देवी के रूप में हुई है, जो गांव के रंजीत मंडल की पत्नी थीं। घटना की खबर मिलते ही पंजवारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति सहित ससुराल वाले फरार है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया रीना देवी के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, महिला की मौत किन वजहों से हुई और इसका असली कारण क्या है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मायके वालों ने पुलिस से हत्यारे के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया था। मृतका के ससुराल वाले घर से भागे टीम ने मौके का मुआयना कर जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। घटना के बाद मृतका का पति रंजीत मंडल घर से फरार है। मायके वालों ने ससुराल के दूसरे लोगों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस रीना देवी के पति और अन्य ससुराल वालों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मायके वालों की तरफ से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस मायके पक्ष के आरोप के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

