महिला अस्पताल में एसीएस टीम को मिलीं खामियां:उन्नाव लाहकार टीम ने किया औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

महिला अस्पताल में एसीएस टीम को मिलीं खामियां:उन्नाव लाहकार टीम ने किया औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

उन्नाव के जिला महिला चिकित्सालय में गुरुवार दोपहर एसीएस की सलाहकार टीम ने औचक निरीक्षण किया। एसीएस के सलाहकार डॉ. प्रभु के नेतृत्व में पहुंची टीम के साथ APTHU की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कुछ खामियां पाई गईं, जिसके बाद तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। टीम ने अस्पताल की ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न विभागों का गहनता से जायजा लिया। अधिकारियों ने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। अचानक टीम के अस्पताल पहुंचने से कर्मचारियों में हलचल देखी गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को भी परखा गया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर इलाज, दवाओं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रतिक्रिया (फीडबैक) ली। सामने आई कमियों को चिन्हित करते हुए अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। टीम ने मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। बताया गया कि इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं को मौके पर परखना और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *