महावीरी अखाड़े में चाकूबाजी, मामा-भांजा घायल:सीवान में गुप्ती से हमला कर भागा आरोपी, अस्पताल में भर्ती

महावीरी अखाड़े में चाकूबाजी, मामा-भांजा घायल:सीवान में गुप्ती से हमला कर भागा आरोपी, अस्पताल में भर्ती

सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित कचहरी ढाला के पास महावीरी अखाड़े के दौरान रविवार की रात चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। अखाड़ा नंबर-8, कंधवारा का जुलूस कचहरी ढाला के पास पहुंचा था, इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। घायलों की पहचान कंधवारा निवासी 45 वर्षीय राजकिशोर यादव और सरावे निवासी सत्येंद्र नारायण यादव के 17 वर्षीय पुत्र शशि यादव के रूप में हुई है। दोनों आपस में मामा-भांजा हैं। नहीं थी किसी प्रकार की कोई दुश्मनी बताया गया कि शशि यादव अपने मामा राजकिशोर यादव के घर महावीरी मेला देखने आए थे। इसी दौरान दोनों कचहरी ढाला के पास बैठे हुए थे। तभी अचानक एक व्यक्ति वहां पहुंचा और राजकिशोर यादव पर हमला कर दिया। हमलावर ने कमर से गुप्ती जैसी दिखने वाली धारदार हथियार निकाली और राजकिशोर को घोंप दिया। इसके बाद बगल में बैठे उनके भांजे शशि यादव पर भी हमला कर दिया। राजकिशोर यादव के अनुसार, हमलावर से उनकी किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं थी और उन्हें इस तरह के हमले की कोई आशंका भी नहीं थी। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उन्होंने बताया कि वे अपने भांजे के साथ बैठे हुए थे, तभी अचानक आरोपी आया और बिना किसी बातचीत के हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। अखाड़े के दौरान अचानक हुई चाकूबाजी से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजवाया स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजवाया गया। इलाज के बाद घायलों से घटना को लेकर आवेदन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित कचहरी ढाला के पास महावीरी अखाड़े के दौरान रविवार की रात चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। अखाड़ा नंबर-8, कंधवारा का जुलूस कचहरी ढाला के पास पहुंचा था, इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। घायलों की पहचान कंधवारा निवासी 45 वर्षीय राजकिशोर यादव और सरावे निवासी सत्येंद्र नारायण यादव के 17 वर्षीय पुत्र शशि यादव के रूप में हुई है। दोनों आपस में मामा-भांजा हैं। नहीं थी किसी प्रकार की कोई दुश्मनी बताया गया कि शशि यादव अपने मामा राजकिशोर यादव के घर महावीरी मेला देखने आए थे। इसी दौरान दोनों कचहरी ढाला के पास बैठे हुए थे। तभी अचानक एक व्यक्ति वहां पहुंचा और राजकिशोर यादव पर हमला कर दिया। हमलावर ने कमर से गुप्ती जैसी दिखने वाली धारदार हथियार निकाली और राजकिशोर को घोंप दिया। इसके बाद बगल में बैठे उनके भांजे शशि यादव पर भी हमला कर दिया। राजकिशोर यादव के अनुसार, हमलावर से उनकी किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं थी और उन्हें इस तरह के हमले की कोई आशंका भी नहीं थी। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उन्होंने बताया कि वे अपने भांजे के साथ बैठे हुए थे, तभी अचानक आरोपी आया और बिना किसी बातचीत के हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। अखाड़े के दौरान अचानक हुई चाकूबाजी से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजवाया स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजवाया गया। इलाज के बाद घायलों से घटना को लेकर आवेदन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *