महाराष्ट्र में 10 दिन बाद MPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन खत्म:पेपर लीक की जांच के लिए कमेटी बनी, तुकाराम मुंढे सचिव नियुक्त; चेयरमैन छुट्टी पर गए

महाराष्ट्र में 10 दिन बाद MPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन खत्म:पेपर लीक की जांच के लिए कमेटी बनी, तुकाराम मुंढे सचिव नियुक्त; चेयरमैन छुट्टी पर गए

महाराष्ट्र में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की भर्ती प्रक्रिया में सुधार समेत कई मांगों को लेकर 10 दिन से चल रहा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने पेपर लीक के आरोपों की जांच और आयोग में सुधार के लिए एक कमेटी बनाई है। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस दिलीप भोसले होंगे। अन्य सदस्यों में IPS अफसर लक्ष्मी गौतम, पूर्व IAS गणेश पाटिल और रिटायर्ड जज पीडी नाइक शामिल हैं। वहीं, MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार जांच पूरी होने तक छुट्टी पर चले गए हैं। राज्य के मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने पुणे के SM जोशी ब्रिज पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात के दौरान जांच कमेटी के गठन की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *