महानवमी पर मोरपंखी हरे रंग के आउटफिट में दिखना है स्टाइलिश? लहंगे, साड़ी से कुर्ते तक ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम

महानवमी पर मोरपंखी हरे रंग के आउटफिट में दिखना है स्टाइलिश? लहंगे, साड़ी से कुर्ते तक ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम

Navratri Day 9 Colour 2026: नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त पूजा-पाठ और कन्या पूजन के साथ शुभ मोरपंखी हरे (Peacock Green) रंग के वस्त्र पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी महानवमी पर इस रंग से जुड़े आउटफिट आइडियाज खोज रहे हैं, तो यहां दिए गए आउटफिट आइडियाज और स्टाइलिंग टिप्स फॉलो करके तैयार हो सकते हैं।

बेटी के लिए नवसंकल्प गाइड: नवरात्रि विशेष में पढ़िए बेटी के भविष्य से जुड़े नौ संकल्प…

मोरपंखी हरे रंग का लहंगा चोली

अगर आप महानवमी के शुभ रंग से जुड़ा पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो मोरपंखी हरे रंग का लहंगा चोली पहन सकती हैं। वहीं गरबा या डांडिया खेलने का प्लान है, तो हैवी वर्क वाले लहंगे के बजाय हल्के कपड़े का लहंगा चुनें, ताकि चलने और डांस करने में परेशानी न हो। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड चांदी के झुमके और जूतियां पहनकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं।

गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी

अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो मोरपंखी हरे रंग की सिल्क साड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। सुनहरे बॉर्डर और पारंपरिक डिजाइन वाली कांजीवरम या बनारसी स्टाइल की साड़ी पूजा और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए अच्छी लगेगी। इसके साथ गोल्ड या एंटीक सिल्वर जूलरी पहन सकती हैं। हल्का मेकअप, छोटी बिंदी और हेयरस्टाइल आपके लुक को और खूबसूरत बना सकता है।

मोरपंखी हरे रंग का अनारकली सूट

अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं, जो सुंदर होने के साथ आरामदायक भी हो, तो मोरपंखी हरे रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं। इसके साथ गुलाबी, रॉयल ब्लू या सुनहरे रंग का दुपट्टा अच्छा लगेगा। हल्के झुमके और फ्लैट सैंडल पहनकर आप अपना लुक पूरा कर सकती हैं।

ड्रेस या को-ऑर्ड सेट

अगर आप पारंपरिक कपड़ों की जगह कुछ मॉडर्न पहनना चाहती हैं, तो मोरपंखी हरे रंग की टियरड ड्रेस या को-ऑर्ड सेट चुन सकती हैं। टियरड ड्रेस में कपड़े की कई परतें होती हैं, जिससे आउटफिट को घेरदार लुक मिलता है। वहीं, को-ऑर्ड सेट में एक जैसे रंग या डिजाइन का टॉप और बॉटम होता है।

मोरपंखी हरे रंग का कुर्ता

महानवमी पर पुरुष भी मोरपंखी हरे रंग का कुर्ता पहनकर पारंपरिक लुक में तैयार हो सकते हैं। इसके साथ क्रीम, सफेद या ऑफ व्हाइट रंग का पायजामा अच्छा लगेगा। अगर आप थोड़ा अलग लुक चाहते हैं, तो सफेद कुर्ते के ऊपर मोरपंखी हरे रंग की जैकेट पहन सकते हैं। मिरर वर्क या हल्की कढ़ाई वाली जैकेट त्योहार के हिसाब से अच्छी लगेगी।

जूलरी और फुटवियर से पूरा करें लुक

मोरपंखी हरे रंग के कपड़ों के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर जूलरी काफी अच्छी लगती है। इसके लिए आप झुमके, चोकर, चांदी की चूड़ियां या हल्की पायल पहन सकती हैं। अगर आपको गोल्ड जूलरी पसंद है, तो उसे भी अपने आउटफिट के साथ मैंच कर पहन सकती हैं। फुटवियर में आरामदायक जूतियां, मोजड़ी या फ्लैट सैंडल चुनें, खासकर तब जब आपको लंबे समय तक पूजा या गरबा कार्यक्रम में शामिल होना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *