महानगर थाने में महिला दरोगा को शिक्षिका ने थप्पड़ जड़े:वर्दी फाड़ने की कोशिश की, झगड़े की शिकायत लेकर पहुंची थी

महानगर थाने में महिला दरोगा को शिक्षिका ने थप्पड़ जड़े:वर्दी फाड़ने की कोशिश की, झगड़े की शिकायत लेकर पहुंची थी

लखनऊ के महानगर थाने में शिकायत लेकर पहुंची एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पर महिला दरोगा से मारपीट करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। महिला दरोगा की तहरीर पर शिक्षिका के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, शिक्षिका ने महिला दरोगा पर उनकी शिकायत की सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक विज्ञानपुरी हल्का प्रभारी महिला दरोगा सान्या निरंजन शनिवार को क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान उन्नाव के सर्वोदयनगर निवासी शिक्षिका अंजली का विज्ञानपुरी क्षेत्र में किसी व्यक्ति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद शिक्षिका शिकायत लेकर महानगर थाने पहुंची थीं। शिकायत सुनाने के दौरान भड़की शिक्षिका पुलिस के अनुसार, महिला दरोगा कुछ देर बाद थाने पहुंचीं। शिक्षिका ने उन्हें अपनी शिकायत बताई, जिस पर दरोगा कार्रवाई कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षिका अचानक भड़क गईं और दरोगा से हाथापाई करने लगीं। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पुलिस का आरोप है कि अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने से पहले शिक्षिका ने महिला दरोगा को थप्पड़ मार दिया और उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग किया। घटना के बाद दरोगा ने शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी। सरकारी कार्य में बाधा का भी केस दर्ज इंस्पेक्टर के मुताबिक दरोगा की तहरीर पर शिक्षिका के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिक्षिका पीलीभीत जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। शिक्षिका बोलीं- मेरी शिकायत नहीं सुनी गई वहीं, शिक्षिका का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि महिला दरोगा थाने पहुंचने के बाद उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय दूसरे काम में व्यस्त हो गईं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में शिक्षिका के आरोप निराधार पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक महिला दरोगा उनकी बात सुन रही थीं, लेकिन इसी दौरान शिक्षिका अचानक आक्रोशित होकर हाथापाई करने लगीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *