महराजगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी:इटहिया मंदिर से लौट रहे थे 50 श्रद्धालु, 3 घायल; ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला

महराजगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी:इटहिया मंदिर से लौट रहे थे 50 श्रद्धालु, 3 घायल; ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला

महराजगंज में सावन के दूसरे सोमवार को इटहिया शिव मंदिर से दर्शन-पूजन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसा पादरी कला के पास शाम के समय हुआ। ट्रॉली में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू कर ट्रॉली में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे में तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं। मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन के दूसरे सोमवार को इटहिया शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। दर्शन-पूजन के बाद सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव लौट रहे थे। चालक का नियंत्रण हटा, नहर में पलटी ट्रॉली बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पादरी कला के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर किनारे स्थित नहर में पलट गई। ट्रॉली के पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे घबराकर चीखने लगे। ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, घायलों को अस्पताल भेजा हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए राहत-बचाव शुरू कर दिया और ट्रॉली में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीन श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस-प्रशासन ने लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी निचलौल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य पूरा कराया गया। करीब 50 श्रद्धालुओं के ट्रॉली में सवार होने के बावजूद किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते ग्रामीणों द्वारा शुरू किए गए रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *