महंगी Skin Treatment की छुट्टी! रक्षाबंधन पर इस खास Natural Ubtan से चेहरे पर लाएं जबरदस्त ग्लो

महंगी Skin Treatment की छुट्टी! रक्षाबंधन पर इस खास Natural Ubtan  से चेहरे पर लाएं जबरदस्त ग्लो
28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। अब ज्यादा दिन राखी के पर्व के लिए बचे नहीं है। ऐसे में आप भी फेस्टिवल के लिए तैयारियों में लगी होंगी। यह त्योहार सिर्फ राखी बांधने का ही नहीं, बल्कि सजने-संवरने और अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी समय होता है। 
इस खास मौके पर हर महिला अपनी खूबसूरती निखारने के लिए पार्लर जाकर महंगे-महंगे फेशियल और स्किन ट्रीटमेंट्स कराती हैं। अगर आपकी स्किन बेजान और थकी हुई लग रही है, तो आप घर पर ही नेचुरल तरीके से चमका सकती हैं, इसलिए अब आपको पार्लर जाने की कोई जरुरत नहीं, बस घर पर ही इस उबटन को तैयार करें।
 
घर पर इंस्टेंट ग्लो उबटन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री –
– 2 चम्मच बेसन
-3 से 4 चम्मच ठंडा कच्चा दूध
-आधा चम्मच हल्दी पाउडर
-3 से 4 बूंदें विटामिन-ई ऑयल
उबटन बनाने की आसान विधि
इसे तैयार करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
 – इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन निकाल लें।
  – इसमें हल्दी पाउडर और विटामिन-ई ऑयल मिलाएं।
 – अब थोड़ा-थोड़ा करके कच्चा दूध डालते जाएं और अच्छे तरीके से फेंट लें।
 – इन सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए।
 – तैयार है आपका होममेड उबटन। इसको आप चेहरे पर लगा सकती हैं।
जानें उबटन लगाने का सही तरीका और समय
 रक्षाबंधन पर निखार पाने के लिए यह उबटन बेहद कमाल का है। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। इसके साथ ही त्वचा से संबंधित कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए आपको बताते है कि इसे चेहरे पर कैसे और कितने समय के लिए लगाएं-
 – सबसे पहले चेहरे को अच्छे से पानी से धो लें और फिर तौलिए की मदद से सूखा लें।
 – अब इस उबटन को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें।
 – कम से कम इस उबटन को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
 – 20 मिनट के बाद हाथों में थोड़ा सा गुलाब जल लेकर चेहरे की हल्की मालिश कर सकते हैं और फिर इसे साफ पानी से मुंह धों ले।
 – आखिर में चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *