मरांची थाना क्षेत्र के त्यागी बाबा घाट पर शनिवार को गंगा में स्नान करने के दौरान 60 वर्षीय श्यामा देवी डूब गईं। वह मरांची के विजयगढ़ टोले की रहने वाली थीं। घटना के बाद गंगा किनारे उनकी साड़ी मिली, जिसके आधार पर परिजनों ने उनके डूबने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उनके परिवार को दी। सूचना मिलने के बाद श्यामा देवी के बेटे अभिराम काम छोड़कर गंगा किनारे पहुंचे। उन्होंने मरांची के मुखिया गौरव कुमार को घटना की जानकारी दी। मुखिया ने मरांची थाना प्रभारी रौशन कुमार को सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी मोकामा अंचलाधिकारी लवली कुमारी और बाढ़ एसडीएम कृष्णा जोशी को भी दी गई। जिसपर दो घंटे में आने की बात कही गई। लेकिन दोपहर तक ना तो प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ना ही SDRF की टीम। इल बीच महिला का बेटा नदी के किनारे ही इंतजार करता रहा। दो घंटे में आने की बात, दोपहर तक नहीं पहुंची SDRF बताया जाता है कि मुखिया के द्वारा अंचलाधिकारी को जानकारी देने के बाद सीओं ने बेगूसराय जिले की SDRF टीम को सूचना दी। टीम ने करीब दो घंटे में पहुंचने की बात कही, लेकिन दोपहर 12 बजे तक टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद अंचलाधिकारी ने पटना के गायघाट स्थित SDRF टीम को सूचना दी। अधिकारियों के अनुसार पटना में बाढ़ की स्थिति के कारण वहां से भी टीम दोपहर 2 बजे तक नहीं पहुंच सकी। इस दौरान परिजन गंगा किनारे SDRF टीम के आने का इंतजार करते रहे। विधायक को ग्रामीणों ने घेरा जानकारी के अनुसार इसी दौरान स्थानीय विधायक अनंत सिंह का काफिला वहां से गुजर रहा था। मरांची में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और महिला की तलाश के लिए प्रशासन से मदद नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द SDRF टीम भेजकर महिला की तलाश शुरू कराने की मांग की। जिसपर शाम करीब 5 बजे विधायक अनंत सिंह ने मोकामा अंचलाधिकारी और बाढ़ एसडीएम को फोन किया। उन्होंने अधिकारियों से जल्द SDRF टीम भेजने को कहा। विधायक ने कहा, “मैडम, अभी तक शव ढूंढने कोई नहीं आया है, जल्दी भेजिए। मुझे सब लोगों ने घेर रखा है।” अधिकारियों ने उन्हें टीम के जल्द पहुंचने की जानकारी दी। विधायक ने महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक मदद की बात भी कही। शाम 7 बजे घटनास्थल पहुंचीं अंचलाधिकारी देर शाम करीब 7 बजे मोकामा अंचलाधिकारी लवली कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह कसहा दियारा में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन शुरू करवाकर लौट रही थीं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय और पटना से SDRF टीम बुलाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन बाढ़ की स्थिति के कारण दोनों स्थानों से टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। अंचलाधिकारी के अनुसार देर शाम SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब अगली सुबह गंगा में महिला की तलाश की जाएगी। गंगा में आई बाढ़ के कारण मोकामा के गंगा किनारे के सभी इलाके प्रभावित हैं। रात 8 बजे तक गंगा किनारे पत्नी के साथ बैठा रहा बेटा गंगा में डूबी महिला के बेटे अभिराम ने बताया कि उसकी मां सुबह सात बजे गागं में डूब गई। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया है। अभिराम ने बताया कि मुखिया जी पुलिस लेकर आओ लिखा पढ़ी किए लेकिन मम्मी को ढूंढने के लिए कोई नहीं आया। अभिराम ने बताया कि उसने अपने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर अभी तो खोजने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नहीं आया। वहीं अभिराम की पत्नी ने कहा कि अभी तक सास नहीं मिली है। गांव का लोग कुछ देर के लिए खोजा था। विधायक जी भी आए थे बोले थे कि हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बॉडी नहीं मिलने तक उनका परिवार यहां रहेगा। मरांची थाना क्षेत्र के त्यागी बाबा घाट पर शनिवार को गंगा में स्नान करने के दौरान 60 वर्षीय श्यामा देवी डूब गईं। वह मरांची के विजयगढ़ टोले की रहने वाली थीं। घटना के बाद गंगा किनारे उनकी साड़ी मिली, जिसके आधार पर परिजनों ने उनके डूबने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उनके परिवार को दी। सूचना मिलने के बाद श्यामा देवी के बेटे अभिराम काम छोड़कर गंगा किनारे पहुंचे। उन्होंने मरांची के मुखिया गौरव कुमार को घटना की जानकारी दी। मुखिया ने मरांची थाना प्रभारी रौशन कुमार को सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी मोकामा अंचलाधिकारी लवली कुमारी और बाढ़ एसडीएम कृष्णा जोशी को भी दी गई। जिसपर दो घंटे में आने की बात कही गई। लेकिन दोपहर तक ना तो प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ना ही SDRF की टीम। इल बीच महिला का बेटा नदी के किनारे ही इंतजार करता रहा। दो घंटे में आने की बात, दोपहर तक नहीं पहुंची SDRF बताया जाता है कि मुखिया के द्वारा अंचलाधिकारी को जानकारी देने के बाद सीओं ने बेगूसराय जिले की SDRF टीम को सूचना दी। टीम ने करीब दो घंटे में पहुंचने की बात कही, लेकिन दोपहर 12 बजे तक टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद अंचलाधिकारी ने पटना के गायघाट स्थित SDRF टीम को सूचना दी। अधिकारियों के अनुसार पटना में बाढ़ की स्थिति के कारण वहां से भी टीम दोपहर 2 बजे तक नहीं पहुंच सकी। इस दौरान परिजन गंगा किनारे SDRF टीम के आने का इंतजार करते रहे। विधायक को ग्रामीणों ने घेरा जानकारी के अनुसार इसी दौरान स्थानीय विधायक अनंत सिंह का काफिला वहां से गुजर रहा था। मरांची में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और महिला की तलाश के लिए प्रशासन से मदद नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द SDRF टीम भेजकर महिला की तलाश शुरू कराने की मांग की। जिसपर शाम करीब 5 बजे विधायक अनंत सिंह ने मोकामा अंचलाधिकारी और बाढ़ एसडीएम को फोन किया। उन्होंने अधिकारियों से जल्द SDRF टीम भेजने को कहा। विधायक ने कहा, “मैडम, अभी तक शव ढूंढने कोई नहीं आया है, जल्दी भेजिए। मुझे सब लोगों ने घेर रखा है।” अधिकारियों ने उन्हें टीम के जल्द पहुंचने की जानकारी दी। विधायक ने महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक मदद की बात भी कही। शाम 7 बजे घटनास्थल पहुंचीं अंचलाधिकारी देर शाम करीब 7 बजे मोकामा अंचलाधिकारी लवली कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह कसहा दियारा में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन शुरू करवाकर लौट रही थीं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय और पटना से SDRF टीम बुलाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन बाढ़ की स्थिति के कारण दोनों स्थानों से टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। अंचलाधिकारी के अनुसार देर शाम SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब अगली सुबह गंगा में महिला की तलाश की जाएगी। गंगा में आई बाढ़ के कारण मोकामा के गंगा किनारे के सभी इलाके प्रभावित हैं। रात 8 बजे तक गंगा किनारे पत्नी के साथ बैठा रहा बेटा गंगा में डूबी महिला के बेटे अभिराम ने बताया कि उसकी मां सुबह सात बजे गागं में डूब गई। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया है। अभिराम ने बताया कि मुखिया जी पुलिस लेकर आओ लिखा पढ़ी किए लेकिन मम्मी को ढूंढने के लिए कोई नहीं आया। अभिराम ने बताया कि उसने अपने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर अभी तो खोजने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नहीं आया। वहीं अभिराम की पत्नी ने कहा कि अभी तक सास नहीं मिली है। गांव का लोग कुछ देर के लिए खोजा था। विधायक जी भी आए थे बोले थे कि हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बॉडी नहीं मिलने तक उनका परिवार यहां रहेगा।

