ममता बनर्जी बोलीं- राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी:कहा- भाजपा को हाशिए पर धकेलने तक नहीं रुकूंगी, जनगणना की प्रक्रिया NRC लागू करने की कोशिश

ममता बनर्जी बोलीं- राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी:कहा- भाजपा को हाशिए पर धकेलने तक नहीं रुकूंगी, जनगणना की प्रक्रिया NRC लागू करने की कोशिश

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हाशिए पर पहुंचाने तक वह नहीं रुकेंगी। सिर्फ़ चार महीनों में ही बंगाल के लोगों को BJP का असली चेहरा समझ आ गया। ममता ने फेसबुक लाइव में कहा कि जनगणना की प्रक्रिया NRC लागू करने की कोशिश है, जिसे राजनीतिक दलों से सलाह किए बिना लागू किया गया है।
जनगणना फॉर्म पर दस्तखत किए तो बचत खत्म हो सकती है ममता ने कहा कि जनगणना फॉर्म पर दस्तखत किए और निजी जानकारी देने से पहले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए; ऐसा न करने पर उनकी निजी बचत खत्म हो सकती है। SIR ने गैर-कानूनी तरीके से लाखों असली वोटरों के नाम हटा दिए हैं; अगर ज़रूरत पड़ी, तो उन्हें वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। बंगाल की BJP सरकार अपात्रता का बहाना बनाकर अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों की संख्या कम कर रही है, जबकि लक्ष्मी भंडार योजना सभी के लिए थी। बीजेपी ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में तोड़-फोड़ करवाई; भले ही वहां के कुछ छात्रों से हमारे मतभेद हों, फिर भी हम उनका सम्मान करते हैं। NRC क्या है नेशनल सिटिजन रजिस्टर (NRC) भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए बनाई गई एक सूची है। जिसका मकसद राज्य में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों खासकर बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *