मप्र कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी जल्दी बदलेगी। मंगलवार को हुई पालिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में नई कार्यकारिणी पर सदस्यों की सहमति बन गई है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने नई टीम के लिए नाम मांगे है। यह माना जा रहा है कि जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी बनेगी। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत करीब 200 पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके पहले दिसंबर 2023 में जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस की कमान मिली थी और उनकी नियुक्ति के दस महीने बाद अक्टूबर में दो बार में करीब 300 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बनाई थी। संगठन सम्मेलन… सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी बैठक में यह भी संकते मिले कि नई कार्यकारिणी सितंबर तक बनाई जाएगी, क्योंकि इस महीने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उज्जैन आएंगे। संगठन का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अब तक किए गए गठन और हुए प्रशिक्षण का पूरा ब्यौरा भी इस सम्मेलन में रखा जाएगा। हालांकि इसका असर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस पर नहीं होगा। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी से कहा गया कि वे जिलाें में जल्दी महिला अध्यक्ष की निुयक्ति करें। लेकिन उम्र 40 से 45 वर्ष ही रखें। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि मप्र में 62 लाख केस छोटी-छोटी धाराओं में दर्ज किए गए हैं। इनमें ज्यादातर सरकार के दबाव में कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ता पर दर्ज किए गए हैं। इसके खिलाफ कैसे लड़ा जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई। इंजन में खराबी: नकुल नाथ का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ा बैठक में नकुलनाथ भी शामिल होने वाले थे और हरीश चौधरी उनके साथ ही छिंदवाड़ा से भोपाल आने वाले थे। लेकिन विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। विमान उड़ान नहीं भर सका। नकुलनाथ बैठक में शामिल नहीं हो पाए। चौधरी कार से छिंदवाड़ा से भोपाल पहुंचे। घनश्याम पहुंचे मीटिंग में बैठक में दतिया उपचुनाव में निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह भी पहुंचे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि दतिया चुनाव को लेकर बाहर यह धारणा बन रही है कि चुनाव नरोत्तम मिश्रा की वजह से कांग्रेस जीती है। पटवारी ने कहा कि यह जीत कांग्रेस व उनके कार्यकर्ताओं की है।


