कटिहार के मनिहारी घाट परिसर में सोमवार को सजावट का काम करते समय एक निजी बिजली मिस्त्री करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है और इलाज जारी है। घायल की पहचान मनसाही निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। भाजपा नेता गुड्डू यादव ने बताया कि सोमवारी पर्व को लेकर मनिहारी घाट परिसर में सजावट का काम चल रहा था। इसी दौरान राहुल बिजली का काम कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बिजली के संपर्क से अलग किया। मीडियाकर्मियों ने गोद में उठाकर पहुंचाया करंट लगने के बाद राहुल की हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने उसे गोद में उठाकर वाहन तक पहुंचाया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद लोगों ने सीपीआर समेत प्राथमिक सहायता देकर उसकी हालत स्थिर करने का प्रयास किया। इसके बाद राहुल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विद्युत कार्य में सावधानी बरतने का निर्देश एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने घटना पर चिंता जताते हुए राहुल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने घायल की जान बचाने में तत्परता दिखाने वाले जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों की भी सराहना की। उन्होंने नगर पंचायत को घाट परिसर में विद्युत कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कटिहार के मनिहारी घाट परिसर में सोमवार को सजावट का काम करते समय एक निजी बिजली मिस्त्री करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है और इलाज जारी है। घायल की पहचान मनसाही निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। भाजपा नेता गुड्डू यादव ने बताया कि सोमवारी पर्व को लेकर मनिहारी घाट परिसर में सजावट का काम चल रहा था। इसी दौरान राहुल बिजली का काम कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बिजली के संपर्क से अलग किया। मीडियाकर्मियों ने गोद में उठाकर पहुंचाया करंट लगने के बाद राहुल की हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने उसे गोद में उठाकर वाहन तक पहुंचाया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद लोगों ने सीपीआर समेत प्राथमिक सहायता देकर उसकी हालत स्थिर करने का प्रयास किया। इसके बाद राहुल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विद्युत कार्य में सावधानी बरतने का निर्देश एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने घटना पर चिंता जताते हुए राहुल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने घायल की जान बचाने में तत्परता दिखाने वाले जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों की भी सराहना की। उन्होंने नगर पंचायत को घाट परिसर में विद्युत कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

