मधेपुर जवाहर हाई स्कूल का DCLR ने किया सरप्राइज इंस्पेक्शन:स्मार्ट क्लास में बच्चों से पूछे सवाल, अटेंडेंस रजिस्टर किया चेक

मधेपुर जवाहर हाई स्कूल का DCLR ने किया सरप्राइज इंस्पेक्शन:स्मार्ट क्लास में बच्चों से पूछे सवाल, अटेंडेंस रजिस्टर किया चेक

बुधवार को डीसीएलआर नेमिष कुमार ने मधेपुर के जवाहर हाई स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं व साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शौचालय और खेल मैदान का निरीक्षण किया। कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की स्मार्ट क्लास में डीसीएलआर ने बच्चों से पढ़ाई पर सवाल पूछे। सही जवाब पर कक्षा तालियों से गूंज उठी। डीसीएलआर ने उनकी तारीफ की। मॉडल स्कूल की नौवीं कक्षा में 23 विद्यार्थी और 27 शिक्षक हैं। जवाहर हाई स्कूल में कुल 1640 विद्यार्थी नामांकित हैं। डीसीएलआर ने शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार झा, शिक्षक रवि शंकर मिश्र, जयप्रकाश यादव, ललित कुमार, तुषार कुमार और शिक्षिका शकिबा मौजूद थे। निरीक्षण रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी, ताकि व्यवस्था बेहतर हो। बुधवार को डीसीएलआर नेमिष कुमार ने मधेपुर के जवाहर हाई स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं व साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शौचालय और खेल मैदान का निरीक्षण किया। कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की स्मार्ट क्लास में डीसीएलआर ने बच्चों से पढ़ाई पर सवाल पूछे। सही जवाब पर कक्षा तालियों से गूंज उठी। डीसीएलआर ने उनकी तारीफ की। मॉडल स्कूल की नौवीं कक्षा में 23 विद्यार्थी और 27 शिक्षक हैं। जवाहर हाई स्कूल में कुल 1640 विद्यार्थी नामांकित हैं। डीसीएलआर ने शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार झा, शिक्षक रवि शंकर मिश्र, जयप्रकाश यादव, ललित कुमार, तुषार कुमार और शिक्षिका शकिबा मौजूद थे। निरीक्षण रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी, ताकि व्यवस्था बेहतर हो।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *