मधेपुरा में 1.97 लाख पेंशनधारियों को 22.51 करोड़ जारी:सीएम ने राज्य के लाभुकों को भेजी पेंशन, 12 के बने आयुष्मान कार्ड

मधेपुरा में 1.97 लाख पेंशनधारियों को 22.51 करोड़ जारी:सीएम ने राज्य के लाभुकों को भेजी पेंशन, 12 के बने आयुष्मान कार्ड

मधेपुरा में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को सोमवार को खाते में राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। राज्य के 1 करोड़ 1 लाख 32 हजार 888 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 1,157 करोड़ 71 लाख 84 हजार 700 रुपए भेजे गए। इसी क्रम में मधेपुरा जिले के 1,97,607 पेंशनधारियों के खातों में 22 करोड़ 51 लाख 22 हजार 600 रुपए की राशि अंतरित की गई। समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पेंशन राशि अंतरण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अभिषेक रंजन ने की। इसमें सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और 50 से अधिक पेंशनधारी शामिल हुए। पेंशन की राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से जिले के वृद्ध, विधवा और दिव्यांग सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को आर्थिक सहायता मिली। योजनाओं की लगातार निगरानी -प्रशासन प्रशासन की ओर से बताया गया कि पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने की पहल भी की गई। उपस्थित 50 लाभुकों में से 12 का मौके पर नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वहीं, 25 से अधिक लाभुकों का आयुष्मान कार्ड पहले से बना हुआ पाया गया। प्रशासन का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों को सिर्फ पेंशन तक सीमित नहीं रखते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी फोकस किया जा रहा है। बैंक खाते से जुड़ी जानकारी अपडेट रखें जिला प्रशासन ने पात्र लाभुकों से अपील की है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग या कार्यालय से संपर्क करें। लाभुक अपने जरूरी दस्तावेज और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी समय-समय पर अपडेट रखें, ताकि योजनाओं की राशि प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। मधेपुरा में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को सोमवार को खाते में राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। राज्य के 1 करोड़ 1 लाख 32 हजार 888 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 1,157 करोड़ 71 लाख 84 हजार 700 रुपए भेजे गए। इसी क्रम में मधेपुरा जिले के 1,97,607 पेंशनधारियों के खातों में 22 करोड़ 51 लाख 22 हजार 600 रुपए की राशि अंतरित की गई। समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पेंशन राशि अंतरण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अभिषेक रंजन ने की। इसमें सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और 50 से अधिक पेंशनधारी शामिल हुए। पेंशन की राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से जिले के वृद्ध, विधवा और दिव्यांग सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को आर्थिक सहायता मिली। योजनाओं की लगातार निगरानी -प्रशासन प्रशासन की ओर से बताया गया कि पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने की पहल भी की गई। उपस्थित 50 लाभुकों में से 12 का मौके पर नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वहीं, 25 से अधिक लाभुकों का आयुष्मान कार्ड पहले से बना हुआ पाया गया। प्रशासन का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों को सिर्फ पेंशन तक सीमित नहीं रखते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी फोकस किया जा रहा है। बैंक खाते से जुड़ी जानकारी अपडेट रखें जिला प्रशासन ने पात्र लाभुकों से अपील की है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग या कार्यालय से संपर्क करें। लाभुक अपने जरूरी दस्तावेज और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी समय-समय पर अपडेट रखें, ताकि योजनाओं की राशि प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *