मधेपुरा में डिस्ट्रिक्ट जज को दी गई विदाई:DLSA सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन; 10 महीने का रहा कार्यकाल

मधेपुरा में डिस्ट्रिक्ट जज को दी गई विदाई:DLSA सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन; 10 महीने का रहा कार्यकाल

मधेपुरा के जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसदन में बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दूबे के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का माहौल भावुक और आत्मीय रहा, जहां न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, पीएलवी एवं न्यायालय कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। डीएलएसए की सचिव पूजा कुमारी साह ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बुके, गीता ग्रंथ तथा गौतम बुद्ध की तस्वीर भेंट की। अपने संबोधन में जिला जज बलराम दूबे ने मधेपुरा में बिताए गए अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि यहां का अनुभव उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि भले ही उनका कार्यकाल छोटा रहा, लेकिन यहां के लोगों का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता जीवनभर याद रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरी आत्मा, मेरा मन और दिल आपलोगों के साथ रहेगा। उनके इस भावुक वक्तव्य से समारोह में उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान न्यायिक व्यवस्था को सुचारु एवं जनसुलभ बनाने के लिए मिले सहयोग के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मधेपुरा न्यायिक परिवार आगे भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ न्यायिक कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा। बलराम दुबे ने 4 जुलाई 2025 को प्रधान जिला जज के रूप में मधेपुरा में योगदान दिया था। कार्यक्रम का संचालन चीफ एलएडीसीएस सीपी चंदन ने किया। इस दौरान कई न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, न्यायालय कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बलराम दूबे के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मधेपुरा के जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसदन में बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दूबे के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का माहौल भावुक और आत्मीय रहा, जहां न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, पीएलवी एवं न्यायालय कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। डीएलएसए की सचिव पूजा कुमारी साह ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बुके, गीता ग्रंथ तथा गौतम बुद्ध की तस्वीर भेंट की। अपने संबोधन में जिला जज बलराम दूबे ने मधेपुरा में बिताए गए अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि यहां का अनुभव उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि भले ही उनका कार्यकाल छोटा रहा, लेकिन यहां के लोगों का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता जीवनभर याद रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरी आत्मा, मेरा मन और दिल आपलोगों के साथ रहेगा। उनके इस भावुक वक्तव्य से समारोह में उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान न्यायिक व्यवस्था को सुचारु एवं जनसुलभ बनाने के लिए मिले सहयोग के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मधेपुरा न्यायिक परिवार आगे भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ न्यायिक कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा। बलराम दुबे ने 4 जुलाई 2025 को प्रधान जिला जज के रूप में मधेपुरा में योगदान दिया था। कार्यक्रम का संचालन चीफ एलएडीसीएस सीपी चंदन ने किया। इस दौरान कई न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, न्यायालय कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बलराम दूबे के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *