मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव पर किसी ने चप्पल फेंक दी। घटना उस वक्त हुई, जब खेसारी लाल मंच से अपने गीतों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। हालांकि, अभिनेता ने नाराजगी जताने के बजाय मजाकिया अंदाज में इस घटना को संभाला। उन्होंने चप्पल फेंकने वाले को संबोधित करते हुए कहा, ‘बहुत अच्छा बेटा… बाटा का चप्पल है क्या? बहुत प्यारा था। आई लव यू। तू बहुत आगे जाएगा।’ ”दुनिया तुम्हारी गलतियों से सीखेगी” इस दौरान पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मंच पर मौजूद थे। खेसारी लाल यादव ने चप्पल फेंकने वाले की हरकत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘मैं ऐसे लोगों का भी सम्मान करता हूं, क्योंकि गलतियों से सही और गलत का फर्क समझ में आता है।’ उन्होंने कहा कि, ‘जब तक किसी को गलत का पता नहीं चलेगा, तब तक वह सही रास्ते की ओर कैसे बढ़ेगा।’ अभिनेता ने मजाकिया लहजे में कहा कि, ‘जितनी गलतियां करोगे, उतना ही दुनिया तुम्हारी गलतियों से सीखेगी।’ इसके बाद उन्होंने अपना गीत गाना जारी रखा। इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़े कई युवक घटना पर सांसद पप्पू यादव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चप्पल फेंकने वाले की पहचान सीसीटीवी कैमरे में हो गई है। उसे दो दिनों के भीतर ढूंढ़ लिया जाएगा। हालांकि, खेसारी लाल यादव ने इस मामले को तूल नहीं दिया और सहज अंदाज में अपनी प्रस्तुति जारी रखी। महोत्सव के दौरान खेसारी लाल यादव को देखने और सुनने के लिए उमड़ी भीड़ में कुछ युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गए। सांसद पप्पू यादव हुए नाराज खंभे पर कई युवकों को चढ़ा देख पप्पू यादव ने उन्हें बार-बार नीचे उतरने के लिए कहा। सांसद ने युवकों को इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी। इसके बावजूद कुछ युवक नीचे नहीं उतरे तो सांसद नाराज हो गए और कड़े लहजे में उन्हें उतरने को कहा। इसके बाद युवक खंभे से नीचे उतरे। खुर्दा महोत्सव में खेसारी लाल यादव की प्रस्तुति के दौरान हुई चप्पल फेंकने की घटना और बिजली के खंभे पर चढ़े युवकों को लेकर सांसद की नाराजगी चर्चा का विषय बनी रही। मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव पर किसी ने चप्पल फेंक दी। घटना उस वक्त हुई, जब खेसारी लाल मंच से अपने गीतों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। हालांकि, अभिनेता ने नाराजगी जताने के बजाय मजाकिया अंदाज में इस घटना को संभाला। उन्होंने चप्पल फेंकने वाले को संबोधित करते हुए कहा, ‘बहुत अच्छा बेटा… बाटा का चप्पल है क्या? बहुत प्यारा था। आई लव यू। तू बहुत आगे जाएगा।’ ”दुनिया तुम्हारी गलतियों से सीखेगी” इस दौरान पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मंच पर मौजूद थे। खेसारी लाल यादव ने चप्पल फेंकने वाले की हरकत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘मैं ऐसे लोगों का भी सम्मान करता हूं, क्योंकि गलतियों से सही और गलत का फर्क समझ में आता है।’ उन्होंने कहा कि, ‘जब तक किसी को गलत का पता नहीं चलेगा, तब तक वह सही रास्ते की ओर कैसे बढ़ेगा।’ अभिनेता ने मजाकिया लहजे में कहा कि, ‘जितनी गलतियां करोगे, उतना ही दुनिया तुम्हारी गलतियों से सीखेगी।’ इसके बाद उन्होंने अपना गीत गाना जारी रखा। इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़े कई युवक घटना पर सांसद पप्पू यादव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चप्पल फेंकने वाले की पहचान सीसीटीवी कैमरे में हो गई है। उसे दो दिनों के भीतर ढूंढ़ लिया जाएगा। हालांकि, खेसारी लाल यादव ने इस मामले को तूल नहीं दिया और सहज अंदाज में अपनी प्रस्तुति जारी रखी। महोत्सव के दौरान खेसारी लाल यादव को देखने और सुनने के लिए उमड़ी भीड़ में कुछ युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गए। सांसद पप्पू यादव हुए नाराज खंभे पर कई युवकों को चढ़ा देख पप्पू यादव ने उन्हें बार-बार नीचे उतरने के लिए कहा। सांसद ने युवकों को इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी। इसके बावजूद कुछ युवक नीचे नहीं उतरे तो सांसद नाराज हो गए और कड़े लहजे में उन्हें उतरने को कहा। इसके बाद युवक खंभे से नीचे उतरे। खुर्दा महोत्सव में खेसारी लाल यादव की प्रस्तुति के दौरान हुई चप्पल फेंकने की घटना और बिजली के खंभे पर चढ़े युवकों को लेकर सांसद की नाराजगी चर्चा का विषय बनी रही।

