मधुबनी में 2 फीट पानी में डूबी सड़क:गोद में उठाकर बच्चों को पार कराते हैं युवक, गड्ढे में फंसकर पलटने से बचा ई-रिक्शा

मधुबनी में 2 फीट पानी में डूबी सड़क:गोद में उठाकर बच्चों को पार कराते हैं युवक, गड्ढे में फंसकर पलटने से बचा ई-रिक्शा

मधुबनी। राजनगर प्रखंड की बेराघाट-घंघोर मुख्य सड़क की हालत खराब है। कई गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क गड्ढों से भरी है। बारिश के बाद सड़क पर दो फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे सड़क तालाब जैसी दिखने लगती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बच्चों को गोद में उठाकर पार कराते हैं युवक यह सड़क बेराघाट, घंघोर, बगौल, मकुनमा, महाराजपुर, महेशवारा और बेला समेत कई गांवों को जोड़ती है। सड़क पर जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को पैदल आने-जाने में दिक्कत होती है। ऐसे में कुछ युवक बच्चों को गोद में उठाकर सड़क पार कराते हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से युवा अपने खर्च पर पानी हटाने की कोशिश कर रहे हैं। कई साल से परेशानी, मरम्मत नहीं होने से नाराजगी ग्रामीण गोविंद कुमार और रमेश कुमार राय ने बताया कि सड़क की यह समस्या कई सालों से बनी हुई है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। बुधवार को एक ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंस गया। वह पलटने से बाल-बाल बचा। ग्रामीणों ने स्थायी जलनिकासी की मांग की ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की हालत सुधरने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। मधुबनी। राजनगर प्रखंड की बेराघाट-घंघोर मुख्य सड़क की हालत खराब है। कई गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क गड्ढों से भरी है। बारिश के बाद सड़क पर दो फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे सड़क तालाब जैसी दिखने लगती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बच्चों को गोद में उठाकर पार कराते हैं युवक यह सड़क बेराघाट, घंघोर, बगौल, मकुनमा, महाराजपुर, महेशवारा और बेला समेत कई गांवों को जोड़ती है। सड़क पर जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को पैदल आने-जाने में दिक्कत होती है। ऐसे में कुछ युवक बच्चों को गोद में उठाकर सड़क पार कराते हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से युवा अपने खर्च पर पानी हटाने की कोशिश कर रहे हैं। कई साल से परेशानी, मरम्मत नहीं होने से नाराजगी ग्रामीण गोविंद कुमार और रमेश कुमार राय ने बताया कि सड़क की यह समस्या कई सालों से बनी हुई है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। बुधवार को एक ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंस गया। वह पलटने से बाल-बाल बचा। ग्रामीणों ने स्थायी जलनिकासी की मांग की ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की हालत सुधरने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *