मधुबनी में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मधुबनी पुलिस ने शहर में सुगम एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस संबंध में सोमवार को दिन के 3:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और शहर में जाम की समस्या से बचाव के लिए विभिन्न मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग से मालवाहक वाहनों और यात्री बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे वाहनों को बाईपास रोड से रामपट्टी होते हुए रांटी तथा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की ओर जाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, आपातकालीन एवं अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। शहर के किशोरी लाल चौक स्थित बड़ी दुर्गा पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए किशोरी लाल चौक से लेकर आरके कॉलेज से पहले स्थित तीनमोहन तक सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पूजा स्थल के आसपास भीड़ को नियंत्रित रखना है। भीड़ नियंत्रण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए शंकर चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत वाहनों का परिचालन बाबूसाहब मोड़ से गौशाला मोड़ होते हुए तिलक चौक और फिर शंकर चौक की ओर किया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात थाना की दो मोबाइल गश्ती गाड़ियां लगातार सक्रिय रहेंगी। नगर थाना क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मोबाइल गाड़ी संख्या-01 तथा दक्षिणी हिस्से में मोबाइल गाड़ी संख्या-02 तैनात रहेगी। दोनों गाड़ियों को थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्ष के सीधे नेतृत्व में कार्य करने का निर्देश दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रमुख स्थलों पर यातायात और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए यातायात पुलिस उपाधीक्षक स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। मधुबनी में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मधुबनी पुलिस ने शहर में सुगम एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस संबंध में सोमवार को दिन के 3:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और शहर में जाम की समस्या से बचाव के लिए विभिन्न मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग से मालवाहक वाहनों और यात्री बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे वाहनों को बाईपास रोड से रामपट्टी होते हुए रांटी तथा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की ओर जाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, आपातकालीन एवं अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। शहर के किशोरी लाल चौक स्थित बड़ी दुर्गा पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए किशोरी लाल चौक से लेकर आरके कॉलेज से पहले स्थित तीनमोहन तक सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पूजा स्थल के आसपास भीड़ को नियंत्रित रखना है। भीड़ नियंत्रण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए शंकर चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत वाहनों का परिचालन बाबूसाहब मोड़ से गौशाला मोड़ होते हुए तिलक चौक और फिर शंकर चौक की ओर किया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात थाना की दो मोबाइल गश्ती गाड़ियां लगातार सक्रिय रहेंगी। नगर थाना क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मोबाइल गाड़ी संख्या-01 तथा दक्षिणी हिस्से में मोबाइल गाड़ी संख्या-02 तैनात रहेगी। दोनों गाड़ियों को थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्ष के सीधे नेतृत्व में कार्य करने का निर्देश दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रमुख स्थलों पर यातायात और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए यातायात पुलिस उपाधीक्षक स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

