मथुरा में सेठवाड़ा व्यवसाय समिति का गठन:व्यापारियों को संगठित कर सेठवाड़ा व्यवसाय समिति बनाई, पदाधिकारियों ने ली शपथ

मथुरा में सेठवाड़ा व्यवसाय समिति का गठन:व्यापारियों को संगठित कर सेठवाड़ा व्यवसाय समिति बनाई, पदाधिकारियों ने ली शपथ

मथुरा में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापारियों को संगठित कर विस्तार योजना के तहत सेठवाड़ा व्यवसाय समिति का गठन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय धर्मशाला में मनाया गया, जिसमें ओमप्रकाश वर्मा अध्यक्ष और प्रमोद अग्रवाल महामंत्री चुने गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल और नव निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल द्वारा महालक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और महामंत्री शशिभानु गर्ग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं और व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ नगर का समस्त व्यापारी समाज उनके साथ है और किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उपस्थित नगर उपाध्यक्ष गुरमुख दास और महामंत्री सुनील साहनी ने व्यापारी एकता और संगठन शक्ति के विषय में प्रकाश डालते हुए क्षेत्रीय इकाइयों के सशक्त होने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। नगर के वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल और कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल ने बताया कि संगठन पर्व मनाते हुए इस समय संपूर्ण नगर में व्यवसायियों का एकत्रीकरण कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद सिंघल, मंत्री मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, संगठन मंत्री गौरव सिंघल, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, कानूनी सलाहकार शुभ गौतम को पद की शपथ दिलाई गई। सभागार में उपस्थित व्यापारियों ने व्यापारी एकता के नारों और तालियों के साथ सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओम प्रकाश अग्रवाल, श्याम होजरी, राजेश अग्रवाल, रवि खत्री, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश चंद्र, प्रकाश खत्री, आशीष गर्ग आदि उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *