मथुरा पुलिस की हुई छात्र के हत्यारों से मुठभेड़:पत्नी से प्रेम संबंधों के चलते दिया था वारदात को अंजाम, मथुरा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कराया अस्पताल में भर्ती

मथुरा पुलिस की हुई छात्र के हत्यारों से मुठभेड़:पत्नी से प्रेम संबंधों के चलते दिया था वारदात को अंजाम, मथुरा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कराया अस्पताल में भर्ती

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में 5 अगस्त को हुई छात्र की हत्या के मामले में शनिवार को छाता पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान मुठभेड़ में घायल एक आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात की वजह छात्र के एक आरोपी की पत्नी से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। 5 अगस्त को मिला था शव थाना जैंत क्षेत्र के धौरेरा गांव के जंगल में 5 अगस्त को गोवर्धन के नीमगांव के रहने वाले 21 वर्षीय युवक विपिन का खून से लथपथ शव मिला था। विपिन की बांक मारकर हत्या की गई थी। विपिन संस्कृति यूनिवर्सिटी में BPT थेरेपी का लास्ट ईयर का छात्र था। विपिन का शव मिलने के बाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 4 अगस्त को हुआ था विपिन गायब 4 अगस्त को विपिन के इंस्टाग्राम एकाउंट पर किसी का मैसेज आया। जिसके बाद वह यूनिवर्सिटी की बात कहकर घर से निकल गया था। रात तक घर न पहुंचने पर परिवार को चिंता हुई जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। परिजन और पुलिस विपिन की तलाश कर रहे थे कि 5 अगस्त को सूचना मिली कि उसका शव जंगल में पड़ा हुआ है। गोवर्धन छाता रोड पर हुई मुठभेड़ शनिवार की सुबह छाता पुलिस को सूचना मिली कि विपिन की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी गोवर्धन विक्रम और उसका दोस्त अमन गोवर्धन रोड से छाता की तरफ आ रहे हैं। पुलिस जब रणवारी गांव के पास जब पहुंची तो वहां स्विफ्ट गाड़ी से आते हुए विक्रम और अमन आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब रोका तो फायरिंग शुरू हो गई। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के पत्नी से थे प्रेम संबंध मुठभेड़ के बाद पुलिस ने विक्रम की पत्नी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि विपिन के विक्रम की पत्नी से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी जब विक्रम को हुई तो पहले उसने विपिन को समझाया। लेकिन जब वह नहीं माना तो विक्रम ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिसके तहत विपिन को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर उसे बुलाया और फिर जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। यह हुआ बरामद पुलिस ने विक्रम और अमन के पास से 2 तमंचा,8 कारतूस, वारदात में प्रयोग किया गया बांक और स्विफ्ट गाड़ी बरामद की। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए विक्रम और अमन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही फरार एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *