मणिपुरी संगीतकार को पीट-पीटकर मारने वाले 7 आरोपी पकड़े गए:इनमें एक नाबालिग, परिवार बोला- बदला नहीं, न्याय चाहिए; इंफाल में कैंडिल मार्च निकाला

मणिपुरी संगीतकार को पीट-पीटकर मारने वाले 7 आरोपी पकड़े गए:इनमें एक नाबालिग, परिवार बोला- बदला नहीं, न्याय चाहिए; इंफाल में कैंडिल मार्च निकाला

दिल्ली में 54 साल के मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी है। घटना 6 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। दक्षिण दिल्ली के आश्रम इलाके में रहने वाले विक्रम सिंह अपने घर के नीचे डिलीवरी बॉय और स्थानीय ढाबे के कर्मचारियों के तेज शोर और हंगामे पर आपत्ति जताने गए थे। सिंह की पत्नी जोशना के मुताबिक विक्रम की अपील के बाद विवाद बढ़ गया। 8 लोग विक्रम को उनके घर के दरवाजे तक आए और उनकी बेरहमी से पिटाई की। परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोला, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। सांस लेने में तकलीफ और ब्लड प्रेशर तेजी से गिरने के बाद सिंह को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां 7 सितंबर को सुबह 6 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, विक्रम सिंह के परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि उन्हें बदला नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। पत्नी बोलीं- पति शांतिपसंद संगीतकार थे जोशना चोंगथम ने कहा, “मैंने अपने पति को खो दिया और मेरे बेटे ने अपने पिता को खो दिया। मेरे पति शांतिपसंद संगीतकार थे और शांतिपूर्ण जीवन जीते थे… हमें उम्मीद है कि ऐसी घटना किसी और परिवार के साथ कभी नहीं होगी और न्याय मिलेगा।” विक्रम मणिपुर के वेस्टर्न म्यूजिक सीन में जाना-माना नाम थे। उन्होंने अल्ट्रा वाइर्स, फीनिक्स और ईस्टर्न डार्क जैसे बैंड के साथ गिटार बजाया था और वे मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के सबसे बड़े बेटे थे। दिल्ली में रहने वाले नॉर्थईस्ट के लोगों की सुरक्षा पर चिंता इस मामले ने नॉर्थईस्ट समुदाय के लोगों में दिल्ली में रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। पुलिस मामले की परिस्थितियों और हमले के मकसद की जांच कर रही है। इस बारे में आगे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *