मगध महिला कॉलेज में साइंस के अलग-अलग विषय की पढ़ाई के लिए साइंस ब्लॉक बनाया जाएगा। इस G+6 साइंस ब्लॉक के निर्माण का कार्यारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। सीएम सम्राट छात्राओं से संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर करेंगे। यह एक G+6 बिल्डिंग होगी, जहां हर फ्लोर पर संबंधित विषय के क्लासरूम के साथ लैब भी होंगे। साइंस का सारा सेटअप एक ही जगह होगा, जिसमें ऑडिटोरियम और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक भी होगा। इसे मैत्री और अवंतिका हॉस्टल को तोड़कर बनाया जाएगा। साइंस के हर डिपार्टमेंट के लिए अलग-अलग फ्लोर होगा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो नागेंद्र वर्मा ने कहा, ‘मैत्री और अवंतिका हॉस्टल वर्तमान में जर्जर स्थिति में है, उसे ही तोड़कर साइंस ब्लॉक बनाया जाएगा। साइंस के हर डिपार्टमेंट के लिए अलग-अलग फ्लोर होगा। संबंधित डिपार्टमेंट का सारा काम एक ही फ्लोर पर कंपैक्ट रूप से होगा, उसके लिए किसी दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं होगी। फैकल्टी मेंबर का चैंबर क्लासरूम सब एक ही जगह उपलब्ध होगा। इसके बन जाने से नए कोर्स शुरू करने में आसानी होगी।’ 750 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनेगा जानकारी के मुताबिक, इस G+6 बिल्डिंग में 750 लोगों की क्षमता वाला का एक ऑडिटोरियम होगा। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर मीटिंग रूम, ग्रीन रूम, लाइब्रेरी, स्टाफ ऑफिस, स्टोर रूम और प्रिंसिपल ऑफिस होगा। वहीं, हर फ्लोर पर उसे डिपार्टमेंट से संबंधित क्लासरूम, टीचर्स रूम, स्टोर रूम, लैबोरेट्री, किचन, मल्टीपर्पस हॉल, HOD चैंबर होंगे। इसके साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। यहां 1500 छात्राओं के लिए क्लास रूम की जगह होगी। सभी स्नातक साइंस विभाग इसी भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दी थी मंजूरी साल 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब महिला छात्रावास का उद्घाटन किया था, तब कॉलेज प्रशासन ने जर्जर हॉस्टल को तोड़कर नया विज्ञान भवन और ऑडिटोरियम बनाने का आग्रह किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की थी। पिछले साल 12 फरवरी 2025 को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को आधिकारिक स्वीकृति मिली, जिसके बाद अब धरातल पर काम शुरू होने जा रहा है। मगध महिला कॉलेज में साइंस के अलग-अलग विषय की पढ़ाई के लिए साइंस ब्लॉक बनाया जाएगा। इस G+6 साइंस ब्लॉक के निर्माण का कार्यारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। सीएम सम्राट छात्राओं से संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर करेंगे। यह एक G+6 बिल्डिंग होगी, जहां हर फ्लोर पर संबंधित विषय के क्लासरूम के साथ लैब भी होंगे। साइंस का सारा सेटअप एक ही जगह होगा, जिसमें ऑडिटोरियम और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक भी होगा। इसे मैत्री और अवंतिका हॉस्टल को तोड़कर बनाया जाएगा। साइंस के हर डिपार्टमेंट के लिए अलग-अलग फ्लोर होगा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो नागेंद्र वर्मा ने कहा, ‘मैत्री और अवंतिका हॉस्टल वर्तमान में जर्जर स्थिति में है, उसे ही तोड़कर साइंस ब्लॉक बनाया जाएगा। साइंस के हर डिपार्टमेंट के लिए अलग-अलग फ्लोर होगा। संबंधित डिपार्टमेंट का सारा काम एक ही फ्लोर पर कंपैक्ट रूप से होगा, उसके लिए किसी दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं होगी। फैकल्टी मेंबर का चैंबर क्लासरूम सब एक ही जगह उपलब्ध होगा। इसके बन जाने से नए कोर्स शुरू करने में आसानी होगी।’ 750 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनेगा जानकारी के मुताबिक, इस G+6 बिल्डिंग में 750 लोगों की क्षमता वाला का एक ऑडिटोरियम होगा। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर मीटिंग रूम, ग्रीन रूम, लाइब्रेरी, स्टाफ ऑफिस, स्टोर रूम और प्रिंसिपल ऑफिस होगा। वहीं, हर फ्लोर पर उसे डिपार्टमेंट से संबंधित क्लासरूम, टीचर्स रूम, स्टोर रूम, लैबोरेट्री, किचन, मल्टीपर्पस हॉल, HOD चैंबर होंगे। इसके साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। यहां 1500 छात्राओं के लिए क्लास रूम की जगह होगी। सभी स्नातक साइंस विभाग इसी भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दी थी मंजूरी साल 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब महिला छात्रावास का उद्घाटन किया था, तब कॉलेज प्रशासन ने जर्जर हॉस्टल को तोड़कर नया विज्ञान भवन और ऑडिटोरियम बनाने का आग्रह किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की थी। पिछले साल 12 फरवरी 2025 को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को आधिकारिक स्वीकृति मिली, जिसके बाद अब धरातल पर काम शुरू होने जा रहा है।

