मऊ शिवाला-गद्दौपुर मार्ग पर शुरू हुई पैचिंग:दो दिन में गड्ढा मुक्त करने का दावा, 2 किलोमीटर में हुए थे करीब 1500 छोटे बड़े गड्ढे

मऊ शिवाला-गद्दौपुर मार्ग पर शुरू हुई पैचिंग:दो दिन में गड्ढा मुक्त करने का दावा, 2 किलोमीटर में हुए थे करीब 1500 छोटे बड़े गड्ढे

अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे-330ए से मऊ शिवाला होते हुए गद्दौपुर जाने वाले मार्ग पर पैचिंग का कार्य शुरू हो गया है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर लंबे समय से लगभग 1500 छोटे-बड़े गड्ढे थे, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। पावर अभियंता लोक निर्माण पंकज कुमार के मुताबिक अगले दो दिनों में सड़क को गड्ढामुक्त करने का दावा किया है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। यह मार्ग जिला मुख्यालय से जुड़ा एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन लगभग 2000 लोग आवागमन करते हैं। कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। स्थानीय लोगों ने मार्ग की खराब हालत को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मरम्मत की मांग की थी। लोगों की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने भी मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद ही मार्ग की मरम्मत और पैचिंग का कार्य शुरू कराया गया है। सड़क पर पैचिंग का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि मरम्मत होने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, अधिकारियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण हो रही परेशानी से भी निजात मिलने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने बताया कि मार्ग पर पैचिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर सड़क को पूरी तरह गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *