मंथली क्राइम रिव्यु मीटिंग में लॉ एंड ऑर्डर पर फोकस:किशनगंज में SP ने दिए 20 निर्देश, थानाध्यक्ष सम्मानित

मंथली क्राइम रिव्यु मीटिंग में लॉ एंड ऑर्डर पर फोकस:किशनगंज में SP ने दिए 20 निर्देश, थानाध्यक्ष सम्मानित

किशनगंज पुलिस सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने की, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी शामिल हुए। एसपी ने अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित कांडों के निष्पादन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। अपराध समीक्षा प्रतिवेदन, दैनिक प्रतिवेदन, फरार अपराधियों की सूची, मालखाना प्रबंधन, ई-साक्ष्य एप, दर्पण पोर्टल और मुख्यमंत्री ई-डैशबोर्ड पर लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। अपराध नियंत्रण के लिए लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने को कहा गया। सभी पुलिस पदाधिकारियों को NATGRID पोर्टल सहित तकनीकी जानकारी के लिए प्रशिक्षित किया गया। अभियान चलाने का निर्देश मिला SSB, GRP, न्यायालय के PP/APO और सभी थानों के साथ समन्वय कर अपराध रोकथाम व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। नशे के खिलाफ जिले में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया गया है। थानों को ANTF के साथ मिलकर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, स्कूल-कॉलेजों में “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान और साप्ताहिक जन जागरूकता चलाने को कहा गया। भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फर्जी कंपनी से ठगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश मिला। यातायात थाना को सड़क दुर्घटना जांच और जागरूकता पर ध्यान देने, जबकि सभी थानों को बाजारों में यातायात सुचारू रखने को कहा गया। अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी होगी महिला सुरक्षा के लिए “पुलिस दीदी” योजना और POCSO, SC/ST ACT के कांड समय पर निपटाने पर बल दिया गया। गृहभेदन के कांड, विशेषकर किशनगंज और बहादुरगंज थाना क्षेत्र में, SIT गठित कर उद्भेदन का निर्देश दिया गया। गंभीर अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी होगी। SP ने सेक्टर गश्ती, चौकीदारी परेड, Dial-112 पर त्वरित Response और थाना स्तर पर जनसुनवाई में जनता से बेहतर व्यवहार करने को कहा। समस्याएं सुनकर निपटारे का आश्वासन दिया पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक भी अनिवार्य किया गया। वही अंत में पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता को मध निषेध में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। साथ ही श्रावणी मेला और जन्माष्टमी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस सभा में कर्मियों की समस्याएं सुनकर निपटारे का आश्वासन दिया गया। किशनगंज पुलिस सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने की, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी शामिल हुए। एसपी ने अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित कांडों के निष्पादन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। अपराध समीक्षा प्रतिवेदन, दैनिक प्रतिवेदन, फरार अपराधियों की सूची, मालखाना प्रबंधन, ई-साक्ष्य एप, दर्पण पोर्टल और मुख्यमंत्री ई-डैशबोर्ड पर लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। अपराध नियंत्रण के लिए लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने को कहा गया। सभी पुलिस पदाधिकारियों को NATGRID पोर्टल सहित तकनीकी जानकारी के लिए प्रशिक्षित किया गया। अभियान चलाने का निर्देश मिला SSB, GRP, न्यायालय के PP/APO और सभी थानों के साथ समन्वय कर अपराध रोकथाम व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। नशे के खिलाफ जिले में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया गया है। थानों को ANTF के साथ मिलकर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, स्कूल-कॉलेजों में “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान और साप्ताहिक जन जागरूकता चलाने को कहा गया। भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फर्जी कंपनी से ठगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश मिला। यातायात थाना को सड़क दुर्घटना जांच और जागरूकता पर ध्यान देने, जबकि सभी थानों को बाजारों में यातायात सुचारू रखने को कहा गया। अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी होगी महिला सुरक्षा के लिए “पुलिस दीदी” योजना और POCSO, SC/ST ACT के कांड समय पर निपटाने पर बल दिया गया। गृहभेदन के कांड, विशेषकर किशनगंज और बहादुरगंज थाना क्षेत्र में, SIT गठित कर उद्भेदन का निर्देश दिया गया। गंभीर अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी होगी। SP ने सेक्टर गश्ती, चौकीदारी परेड, Dial-112 पर त्वरित Response और थाना स्तर पर जनसुनवाई में जनता से बेहतर व्यवहार करने को कहा। समस्याएं सुनकर निपटारे का आश्वासन दिया पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक भी अनिवार्य किया गया। वही अंत में पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता को मध निषेध में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। साथ ही श्रावणी मेला और जन्माष्टमी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस सभा में कर्मियों की समस्याएं सुनकर निपटारे का आश्वासन दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *