कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार ने गुरुवार को उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए, जिन्होंने कथित तौर पर 21 अक्टूबर को मैसूर में नंदिध्वज पूजा के दौरान राज्य के चार मंत्रियों को पूजा स्थल में प्रवेश करने से रोक दिया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन मंत्रियों को प्रवेश से रोका गया, उनमें शिवराज तंगादगी, पीएम नरेंद्र स्वामी, एचसी बालकृष्ण और केएस बसवंताप्पा शामिल थे। एक्स पर इस कदम की जानकारी देते हुए, शिवकुमार ने कहा कि वह इस घटना को बेहद गंभीर मानते हैं। उन्होंने अधिकारियों के आचरण को निंदनीय बताया और कहा कि मंत्रियों को भी प्रवेश से रोकने वाला उनका अहंकारी व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
इसे भी पढ़ें: Yamuna सफाई के लिए DJB की 9000 करोड़ की योजनाएं शुरू, CM Rekha Gupta ने दिया रोडमैप
उन्होंने कहा कि तुरंत दखल दिया गया और मंत्रियों के पूजा स्थल में प्रवेश करने के लिए इंतजाम किए गए। उन्होंने कहा मैसूर पैलेस परिसर में ‘नंदिध्वज पूजा’ के दौरान, पुलिस अधिकारियों द्वारा मंत्रियों शिवराज तंगदागी, पीएम नरेंद्र स्वामी, एचसी बालकृष्ण और केएस बसवंताप्पा – को पूजा स्थल में जाने से रोकना एक बेहद गंभीर घटना है। मंत्रियों को भी अंदर जाने से रोकने वाला अधिकारियों का यह अहंकारी व्यवहार निंदनीय है। तुरंत दखल दिया गया और मंत्रियों के पूजा स्थल में प्रवेश करने के लिए इंतजाम किए गए।” शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को इस मामले की गहन जांच करने और दोषी अधिकारियों की पहचान कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को इस मामले की पूरी जांच करने और दोषी अधिकारियों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है। अपनी ड्यूटी निभाते समय अनुशासन और संयम बनाए रखना, और साथ ही जन-प्रतिनिधियों का सम्मान करना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है। सरकार, अधिकार के नाम पर किसी भी तरह की मनमानी या अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद, नियमों के अनुसार दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

