मंडला जिले के सेदा-मजगांव मार्ग पर शुक्रवार को छुई नाला के पास से गुजर रही एक एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस मवई विकासखंड की डायवर्जन पुलिया पर मरीज को लेकर जा रही थी। इस दौरान यह घटना हुई। शनिवार को घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें एंबुलेंस पानी और खराब रास्ते के बीच फंसी दिख रही है। बाद में इसे ट्रैक्टर से खींचकर निकाला गया। एंबुलेंस फंसने के कारण ग्रामीणों की मदद से लोग संकरे रास्ते से दोपहिया वाहन निकालते दिखे। डायवर्जन पुलिया टूटने के कारण अस्पताल को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई बताया गया कि बारिश के चलते डायवर्जन पुलिया टूट गई थी, जिससे एंबुलेंस आगे नहीं जा सकी। इसके बाद मरीज को दूसरी गाड़ी से मंडला अस्पताल ले जाना पड़ा। ऐसे में समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया है। सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण ग्रामीण परेशान सेदा-मजगांव की सड़क का काम शुरु हुए 1 साल से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन धीमी गति से काम होने के कारण ग्रामीणों को लगातार दिक्कत हो रही है। बारिश के दौरान डायवर्जन के टूटने से वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से पहले डायवर्जन की सुरक्षा और मजबूती के लिए पूरे इंतजाम करने चाहिए थे। सड़क की खराब हालत और डायवर्जन की स्थिति को लेकर ठेकेदार के काम और विभाग की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में हो रही देरी का नुकसान आम लोगों के साथ मरीजों को भी उठाना पड़ रहा है।

