भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में शुक्रवार रात पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान थाई आरोमा वेलनेस सेंटर फैमिली सैलून एंड स्पा में कई अनियमितताएं मिलीं। यहां काम करने वाली युगांडा की दो महिलाएं पुलिस को पासपोर्ट और वीजा नहीं दिखा सकीं। इसके अलावा सेंटर में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। पुलिस ने सेंटर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में 6 महिलाएं और 1 पुरुष मिला पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे जांच के दौरान सेंटर में 6 महिलाएं और एक पुरुष कर्मचारी मिले। इनमें रशीम उर्फ मैसी और ईरीन उर्फ नीना ने खुद को युगांडा का निवासी बताया। भारत आने का कारण पूछने पर दोनों ने नौकरी की तलाश में आने की बात कही। पुलिस द्वारा पासपोर्ट और वीजा मांगने पर वे दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं। सेंटर की मैनेजर पूजा नरवाड़े ने बताया कि अन्य कर्मचारी भी वहां काम करते हैं, लेकिन किसी का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं मिला। दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही पुलिस पुलिस आयुक्त ने 15 सितंबर 2026 को स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लर और अन्य संस्थानों में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया था। आदेश का पालन नहीं करने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अब दोनों विदेशी महिलाओं के भारत आने और यहां रहने से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है।

