भोपाल आएंगे गृहमंत्री शाह, बदला रहेगा ट्रैफिक:डायवर्सन प्लान जारी, यात्री बसों और भारी वाहनों के मार्ग बदले

भोपाल आएंगे गृहमंत्री शाह, बदला रहेगा ट्रैफिक:डायवर्सन प्लान जारी, यात्री बसों और भारी वाहनों के मार्ग बदले

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को भोपाल आएंगे। इसे लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। स्टेट हैंगर से होटल ताज तक आवागमन के दौरान शाम 6 बजे से यात्री बसों और भारी वाहनों के मार्ग बदले जाएंगे। सामान्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए रात 8 बजे से डायवर्जन लागू होगा। बसों के लिए व्यवस्था सीहोर और उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसें हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर नहीं जा सकेंगी। राजगढ़-ब्यावरा से हलालपुर आने वाली बसें मुबारकपुर बायपास, खजूरी बायपास और बैरागढ़ होकर हलालपुर पहुंचेंगी। नादरा बस स्टैंड जाने वाली बसें गांधीनगर तिराहा, करोंद, बेस्ट प्राइज तिराहा और जेपी नगर तिराहा होकर जाएंगी। भारी वाहनों का रूट बदलेगा भदभदा चौराहा से भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड, पॉलीटेक्निक, कमलापार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी और गांधीनगर तिराहा का मार्ग भारी, मालवाहक, व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त वाहनों के लिए परिवर्तित रहेगा। कार-बाइक के लिए रात 8 बजे डायवर्जन सीहोर-इंदौर जाने वाले वाहन मातामंदिर, मैनिट, नेहरू नगर, भदभदा, साक्षी ढाबा, नीलबड़, रातीबड़ और झागरिया होकर जा सकेंगे। एयरपोर्ट, बैरागढ़ और राजगढ़-ब्यावरा जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। शहर से इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास, भानपुर, करोंद, नई जेल और गांधीनगर होकर जा सकेंगे। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आकस्मिक वाहनों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *