भोजपुर- लूटकांड में शामिल 2 बदमाश गिरफ्तार:चाकू के बल पर ट्रक ड्राइवर से सोने की चेन लूटी थी; बाइक और 2 मोबाइल बरामद

भोजपुर- लूटकांड में शामिल 2 बदमाश गिरफ्तार:चाकू के बल पर ट्रक ड्राइवर से सोने की चेन लूटी थी; बाइक और 2 मोबाइल बरामद

भोजपुर पुलिस ने लूटकांड में शामिल 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ओवरटेक कर ट्रक ड्राइवर से सोने की चेन लूटी थी। आरोपियों की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी अभिषेक कुमार और हरदास टोला के मनु कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक सारण (छपरा) जिला निवासी ड्राइवर विशाल कुमार ट्रक लेकर नासरीगंज की ओर जा रहा था। इस दौरान कोसिहान पुल के पास बदमाश मनु कुमार और अभिषेक कुमार ओवरटेक कर ट्रक के आगे अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद चाकू दिखाकर उसके गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार वारदात के बाद पीड़ित थाना पहुंचा। 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एक बाइक और 2 मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। मनु कुमार कोईलवर और चांदी थाना अंतर्गत लूट मामले में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। भोजपुर पुलिस ने लूटकांड में शामिल 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ओवरटेक कर ट्रक ड्राइवर से सोने की चेन लूटी थी। आरोपियों की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी अभिषेक कुमार और हरदास टोला के मनु कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक सारण (छपरा) जिला निवासी ड्राइवर विशाल कुमार ट्रक लेकर नासरीगंज की ओर जा रहा था। इस दौरान कोसिहान पुल के पास बदमाश मनु कुमार और अभिषेक कुमार ओवरटेक कर ट्रक के आगे अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद चाकू दिखाकर उसके गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार वारदात के बाद पीड़ित थाना पहुंचा। 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एक बाइक और 2 मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। मनु कुमार कोईलवर और चांदी थाना अंतर्गत लूट मामले में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *