आरा में एक नाबालिग ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया है। नाबालिग का कहना है, “पापा मेरे साथ पिछले 8 साल से गलत काम कर रहे थे। पहले मुझे समझ नहीं आता था कि वे मेरे साथ क्या कर रहे हैं। जब मुझे सब समझ आया, तब मैं उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची हूं।” नाबालिग ने पिता के खिलाफ FIR में अपनी उम्र 17 साल बताई है। पीड़िता ने बताया है, “जब घर में कोई नहीं होता था तो पापा मेरे साथ गलत करते थे।” नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवादा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता और उसके पिता मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से पीड़िता अपने पिता और परिवार के साथ भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है। आरोपी घूम-घूमकर कपड़े बेचने का काम करता है। पिता कहते थे- सभी बेटियों के साथ पापा ऐसा करते हैं नाबालिग ने बताया, “करीब 25 दिन पहले सुबह करीब 9 बजे मेरी मां एक आंटी के घर गई थी। तभी पापा कमरे में आए और अंदर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वे मेरे कपड़े उतारने लगे। जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने कहा कि सभी पिता अपनी बेटियों के साथ ऐसा करते हैं। मैं जो कर रहा हूं, उसमें कुछ गलत नहीं है।” नाबालिग ने आगे बताया, “पापा ने कहा कि अगर मैं तुम्हारे साथ ऐसा नहीं करूंगा तो तुम और तुम्हारी मां सड़क पर कटोरा लेकर भीख मांगोगी। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ गलत काम किया और कुछ देर बाद बाहर चले गए।” पीरियड लेट आया तो भी मां को जानकारी दी पीड़िता ने आगे बताया, “जब मेरा पीरियड लेट हुआ तो मैंने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने कहा कि प्रेग्नेंसी किट लाकर जांच करनी पड़ेगी। इसके बाद मैं मां के साथ बाजार गई और मेडिकल स्टोर से एक किट लेकर आई। जांच करने पर रिपोर्ट निगेटिव आई।” नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके पिता कई सालों से उसके साथ गंदी हरकतें करते आ रहे हैं। जब वह बड़ी हुई तो उसने इस बारे में अपनी मां को बताना शुरू किया। कुछ महीने पहले उसने अपने नाना-नानी को भी फोन पर यह बात बताई थी। तब नाना-नानी ने कहा था कि वे उसकी शादी करवा देंगे। इसके बाद उसके पिता ने कहा, “मेरी शादी नहीं करवाएंगे, शादी के लिए मैं हूं।” 5 अगस्त 2026: पीड़िता बिना बताए घर से निकलकर पटना पहुंची पीड़िता ने बताया, “जब किसी ने मेरी मदद नहीं की तो मैं परेशान होकर 5 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई और बस पकड़कर पटना के गांधी मैदान पहुंच गई। वहां मैंने एक लड़के से हॉस्टल के बारे में पूछा। वह मुझे श्रीराम गर्ल्स हॉस्टल लेकर गया। वहां फॉर्म भरने के दौरान आधार कार्ड मांगा गया, लेकिन मेरे पास आधार कार्ड नहीं था। आधार कार्ड नहीं होने पर हॉस्टल संचालक ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचने पर मैंने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद मुझे सुल्तानगंज थाना लाया गया, जहां मेरा बयान दर्ज किया गया। बाद में जीरो FIR दर्ज कर प्राथमिकी नवादा थाना को ट्रांसफर कर दी गई।” नाबालिग बोली- 9 साल की उम्र से पिता गलत कर रहे हैं घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता जब करीब 9 वर्ष की थी, तभी से उसके पिता उसे अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। हालांकि, पारिवारिक दबाव के कारण वह इसकी शिकायत नहीं कर पा रही थी। पीड़िता ने कहा कि वह अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती है। आरा में एक नाबालिग ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया है। नाबालिग का कहना है, “पापा मेरे साथ पिछले 8 साल से गलत काम कर रहे थे। पहले मुझे समझ नहीं आता था कि वे मेरे साथ क्या कर रहे हैं। जब मुझे सब समझ आया, तब मैं उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची हूं।” नाबालिग ने पिता के खिलाफ FIR में अपनी उम्र 17 साल बताई है। पीड़िता ने बताया है, “जब घर में कोई नहीं होता था तो पापा मेरे साथ गलत करते थे।” नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवादा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता और उसके पिता मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से पीड़िता अपने पिता और परिवार के साथ भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है। आरोपी घूम-घूमकर कपड़े बेचने का काम करता है। पिता कहते थे- सभी बेटियों के साथ पापा ऐसा करते हैं नाबालिग ने बताया, “करीब 25 दिन पहले सुबह करीब 9 बजे मेरी मां एक आंटी के घर गई थी। तभी पापा कमरे में आए और अंदर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वे मेरे कपड़े उतारने लगे। जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने कहा कि सभी पिता अपनी बेटियों के साथ ऐसा करते हैं। मैं जो कर रहा हूं, उसमें कुछ गलत नहीं है।” नाबालिग ने आगे बताया, “पापा ने कहा कि अगर मैं तुम्हारे साथ ऐसा नहीं करूंगा तो तुम और तुम्हारी मां सड़क पर कटोरा लेकर भीख मांगोगी। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ गलत काम किया और कुछ देर बाद बाहर चले गए।” पीरियड लेट आया तो भी मां को जानकारी दी पीड़िता ने आगे बताया, “जब मेरा पीरियड लेट हुआ तो मैंने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने कहा कि प्रेग्नेंसी किट लाकर जांच करनी पड़ेगी। इसके बाद मैं मां के साथ बाजार गई और मेडिकल स्टोर से एक किट लेकर आई। जांच करने पर रिपोर्ट निगेटिव आई।” नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके पिता कई सालों से उसके साथ गंदी हरकतें करते आ रहे हैं। जब वह बड़ी हुई तो उसने इस बारे में अपनी मां को बताना शुरू किया। कुछ महीने पहले उसने अपने नाना-नानी को भी फोन पर यह बात बताई थी। तब नाना-नानी ने कहा था कि वे उसकी शादी करवा देंगे। इसके बाद उसके पिता ने कहा, “मेरी शादी नहीं करवाएंगे, शादी के लिए मैं हूं।” 5 अगस्त 2026: पीड़िता बिना बताए घर से निकलकर पटना पहुंची पीड़िता ने बताया, “जब किसी ने मेरी मदद नहीं की तो मैं परेशान होकर 5 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई और बस पकड़कर पटना के गांधी मैदान पहुंच गई। वहां मैंने एक लड़के से हॉस्टल के बारे में पूछा। वह मुझे श्रीराम गर्ल्स हॉस्टल लेकर गया। वहां फॉर्म भरने के दौरान आधार कार्ड मांगा गया, लेकिन मेरे पास आधार कार्ड नहीं था। आधार कार्ड नहीं होने पर हॉस्टल संचालक ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचने पर मैंने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद मुझे सुल्तानगंज थाना लाया गया, जहां मेरा बयान दर्ज किया गया। बाद में जीरो FIR दर्ज कर प्राथमिकी नवादा थाना को ट्रांसफर कर दी गई।” नाबालिग बोली- 9 साल की उम्र से पिता गलत कर रहे हैं घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता जब करीब 9 वर्ष की थी, तभी से उसके पिता उसे अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। हालांकि, पारिवारिक दबाव के कारण वह इसकी शिकायत नहीं कर पा रही थी। पीड़िता ने कहा कि वह अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती है।


