भोजपुर में 50 साल की महिला की मौत:देर रात छत पर सो रही थी, जहरीले सांप ने काटा; अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम

भोजपुर में 50 साल की महिला की मौत:देर रात छत पर सो रही थी, जहरीले सांप ने काटा; अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम

भोजपुर में सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। देर रात छत पर सो रही थी, इस दौरान सांप ने डंस लिया। मृतका की पहचान डिहरी गांव निवासी कांति देवी(50) के तौर पर हुई है। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। मृतका के पति बिंदे कुमार सिंह ने बताया कि जहरीले सांप ने पत्नी के हाथ में काट लिया। अचानक उसकी नींद खुली। उसने टॉर्च जलाया तो देखा कि सांप जा रहा है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका को दो पुत्र प्रियरंजन कुमार, रंजन कुमार और एक पुत्री कंचन देवी है। मौत की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। देर रात छत पर सो रही थी, इस दौरान सांप ने डंस लिया। मृतका की पहचान डिहरी गांव निवासी कांति देवी(50) के तौर पर हुई है। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। मृतका के पति बिंदे कुमार सिंह ने बताया कि जहरीले सांप ने पत्नी के हाथ में काट लिया। अचानक उसकी नींद खुली। उसने टॉर्च जलाया तो देखा कि सांप जा रहा है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका को दो पुत्र प्रियरंजन कुमार, रंजन कुमार और एक पुत्री कंचन देवी है। मौत की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *