भोजपुर पूर्व के विवाद में धारदार हथियार से मारकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। सिर, हाथ, पीठ और गर्दन पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। परिजन ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चिंता देवी(72) के तौर पर हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित बधार की है। बहू लीलावती देवी ने बताया कि डेढ़ महीना पहले आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में उनकी देवरानी के घर में घुस गया था। उस समय उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को मेरी सास धान के खेत में गई थी। तभी आरोपी ने अपने लोगों के साथ मिलकर उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया।
पूर्व के विवाद में वारदात वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतका को तीन पुत्री शोभा देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी और दो पुत्र राजेश चौधरी, लवकुश चौधरी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर पूर्व के विवाद में धारदार हथियार से मारकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। सिर, हाथ, पीठ और गर्दन पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। परिजन ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चिंता देवी(72) के तौर पर हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित बधार की है। बहू लीलावती देवी ने बताया कि डेढ़ महीना पहले आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में उनकी देवरानी के घर में घुस गया था। उस समय उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को मेरी सास धान के खेत में गई थी। तभी आरोपी ने अपने लोगों के साथ मिलकर उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया।
पूर्व के विवाद में वारदात वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतका को तीन पुत्री शोभा देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी और दो पुत्र राजेश चौधरी, लवकुश चौधरी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

