भोजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आयर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसाढ़ी गांव में छापेमारी कर पान गुमटी की आड़ में गांजा बेच रहे दुकानदार को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रामईश्वर सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान गुमटी से 122 ग्राम गांजा और 1,870 रुपए नकद बरामद किए गए। इस संबंध में एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामईश्वर सिंह अपनी गुमटी में पान-खैनी बेचने की आड़ में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पहले उसका सत्यापन किया। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गुमटी के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही भागने लगा, जवानों ने दबोचा पुलिस टीम को गुमटी के पास पहुंचते देख आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, पहले से सतर्क पुलिसकर्मियों और सशस्त्र बल के जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद गुमटी की तलाशी ली गई। जहां से गांजा बरामद किया गया। पांच साल से तस्करी करने का पुलिस का दावा पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने करीब पांच वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से मंगाता था और उसके इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही गांजा की आपूर्ति करने वाले स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी जानकारी जुटा रही है। आयर थाना में गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। भोजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आयर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसाढ़ी गांव में छापेमारी कर पान गुमटी की आड़ में गांजा बेच रहे दुकानदार को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रामईश्वर सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान गुमटी से 122 ग्राम गांजा और 1,870 रुपए नकद बरामद किए गए। इस संबंध में एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामईश्वर सिंह अपनी गुमटी में पान-खैनी बेचने की आड़ में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पहले उसका सत्यापन किया। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गुमटी के पास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही भागने लगा, जवानों ने दबोचा पुलिस टीम को गुमटी के पास पहुंचते देख आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, पहले से सतर्क पुलिसकर्मियों और सशस्त्र बल के जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद गुमटी की तलाशी ली गई। जहां से गांजा बरामद किया गया। पांच साल से तस्करी करने का पुलिस का दावा पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने करीब पांच वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से मंगाता था और उसके इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही गांजा की आपूर्ति करने वाले स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी जानकारी जुटा रही है। आयर थाना में गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

